खेल

ICC Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराया. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 363 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था, लेकिन उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह से नाकाम रही और अफ्रीकी टीम एक बार फिर बड़े मुकाबले में चोकर्स साबित हुई.

अब न्यूजीलैंड का सामना फाइनल में भारत से होगा, जो रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रहा है. यह खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत और न्यूजीलैंड के शानदार प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. उन्होंने 5वें ही ओवर में रयान रिकेल्टन (17) का विकेट गंवा दिया, जो मैट हेनरी की गेंद पर माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और रासी वैन डुर डुसेन ने मिलकर टीम को संभाला. इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई. बावुमा ने 56 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था, और उन्हें मिचेल सेंटनर ने आउट किया.

बावुमा के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी का पतन शुरू हो गया. सेंटनर ने डुसेन को भी आउट किया, जो 69 रन बनाकर कागिसो रबाडा की गेंद पर कैच आउट हुए. इसके बाद क्लासेन भी सेंटनर का शिकार बने. एडेन मार्करम (31) को रचिन रवींद्र ने आउट किया और साउथ अफ्रीका का स्कोर 189 पर पांच विकेट हो गया. इसके बाद वियान मुल्डर (8) को माइकल ब्रेसवेल ने आउट किया, जबकि मार्को जानसेन (3) और केशव महाराज (1) को ग्लेन फिलिप्स ने चलता किया.

मिलर का शतक गया बेकार

218 रनों पर आठ विकेट गिरने के बाद डेविड मिलर ने कुछ शानदार शॉट्स लगाए और मैच का पासा पलटने की कोशिश की, लेकिन उनका शतक आते आते बहुत देर हो चुकी थी. मिलर ने मात्र 67 गेंदों का सामना करते हुए शानदार शतक बनाया जिसमें 4 छक्के और 10 चौके मारे.

न्यूजीलैंड की धमाकेदार बैटिंग: विलियमसन और रवींद्र का शतक

न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट पर 362 रन बनाए. यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था, और न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने मौजूदा संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ 356 रन बनाए थे.

न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही. विल यंग और रचिन रवींद्र ने मिलकर 7.5 ओवरों में 48 रनों की साझेदारी की. यंग 22 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने. इसके बाद केन विलियमसन और रचिन रवींद्र ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 164 रनों की साझेदारी की. इस दौरान रवींद्र ने अपना पांचवां शतक पूरा किया. खास बात यह है कि रवींद्र ने ये सभी शतक आईसीसी टूर्नामेंट्स में बनाए हैं.

रचिन रवींद्र ने 101 गेंदों पर 108 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था. उन्हें कागिसो रबाडा ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया. रवींद्र के आउट होने के बाद केन विलियमसन ने अपना शतक पूरा किया. विलियमसन का यह 15वां शतक था. उन्होंने 94 गेंदों पर 102 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके बाद विलियमसन भी वियान मुल्डर की गेंद पर लुंगी एनगिडी के हाथों लपके गए.


इसे भी पढ़ें- India in Champions Trophy Final: पाकिस्तान को नहीं अच्छी लगी भारत की आस्ट्रेलिया पर जीत… अब चारों ओर हो रही है बेइज्जती


विलियमसन के बाद न्यूजीलैंड ने टॉम लैथम का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करके टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया. मिचेल ने 37 गेंदों पर 49 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था. वहीं, फिलिप्स 49 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने 27 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाया. साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि कागिसो रबाडा को 2 विकेट मिले.

ICC वनडे टूर्नामेंट्स के नॉकआउट में उच्चतम स्कोर

  1. 397/4 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई (WS), क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 SF
  2. 393/6 – न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 QF
  3. 362/6 – न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, लाहौर, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 SF
  4. 359/2 – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, जोहानिसबर्ग, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2003 फाइनल
  5. 338/4 – पाकिस्तान बनाम भारत, द ओवल, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल

चैंपियंस ट्रॉफी इनिंग्स में एक से ज्यादा शतक

  1. 2 – वीरेंद्र सहवाग & सौरव गांगुली (IND) बनाम इंग्लैंड, कोलंबो, 2002
  2. 2 – क्रिस गेल & ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2006
  3. 2 – रिकी पोंटिंग & शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, सेंचुरियन, 2009
  4. 2 – शाकिब अल हसन & महमूदुल्लाह (बांग्लादेश) बनाम न्यूजीलैंड, कार्डिफ, 2017
  5. 2 – विल यंग & टॉम लैथम (न्यूजीलैंड) बनाम पाकिस्तान, कराची, 2025
  6. 2 – रचिन रवींद्र & केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) बनाम साउथ अफ्रीका, लाहौर, 2025

दोनों टीमों के बीच वनडे क्रिकेट में H2H

वनडे क्रिकेट में हमेशा न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 73 मैच खेले गए हैं, जिनमें साउथ अफ्रीका ने 42 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 26 मैचों में जीत मिली है. पांच मैचों का परिणाम नहीं निकला. चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें अब तक दो बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें से दोनों ने एक-एक बार जीत हासिल की.


इसे भी पढ़ें- तो इसलिए दुबई में लगातार जीत रही टीम इंडिया! जानें क्या है असल वजह


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

4 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

33 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago