खेल

वो इकलौता बल्लेबाज, जिसके नाम Manchester में है तिहरा शतक

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला जाना है. टेस्ट इतिहास में बॉब सिंपसन (Simpson) ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम इस मैदान पर तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है. आइए, इस मुकाबले में बारे में विस्तार से जानते हैं.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था मैच

23-28 जुलाई 1964 को यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बॉब सिंपसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.

762 मिनट तक बल्लेबाजी

बॉब सिंपसन, बिल लॉरी के साथ ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरे. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 201 रन की साझेदारी की. बिल लॉरी 313 गेंदों में 106 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, सिंपसन दूसरे छोर पर खूंटा जमाए रहे. बॉब सिंपसन ने ब्रायन बूथ (98) के साथ पांचवें विकेट के लिए 219 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 600 के पार पहुंचा दिया. सिंपसन ने 743 गेंदों का सामना करते हुए 311 रन की पारी खेली. सिंपसन ने 762 मिनट बल्लेबाजी की. इस दौरान उनके बल्ले से एक छक्का और 23 चौके निकले. सिंपसन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 656/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की.

विपक्षी टीम की ओर से जॉन प्राइस ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि फ्रेड रम्सी और टॉम कार्टराईट ने दो-दो विकेट चटकाए. इसके जवाब में, इंग्लैंड 15 के स्कोर पर जॉन एडरिच (6) का विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन यहां से कप्तान टेड डेक्सटर ने सलामी बल्लेबाज ज्योफ बॉयकॉट के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला. ज्योफ बॉयकॉट 58 के स्कोर पर पवेलियन लौटे. इसके बाद कप्तान ने केन बैरिंगटन के साथ तीसरे विकेट के लिए 246 रन की साझेदारी की. डेक्सटर 174 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बैरिंगटन ने 256 रन की पारी खेली.

इसे भी पढे- India vs England: चौथे टेस्ट मैच में क्या बुमराह करेंगे भारतीय पेसर अटैक की अगुवाई? मोहम्मद सिराज ने दी अहम जानकारी

ड्रॉ पर समाप्त हुआ मुकाबला

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 611 रन बनाए. इस पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्राहम मैकेंजी ने सर्वाधिक सात शिकार किए, जबकि टॉम वीवर्स ने शेष तीन विकेट निकाले. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में दो ओवर खेले, जिसमें कोई विकेट गंवाए बगैर चार रन बनाए और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago