खेल

रोहित के चैंपियंस ट्रॉफी समारोह के लिए पाकिस्तान नहीं जाने की रिपोर्ट, PCB अधिकारी नाराज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक अधिकारी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के उस कथित फैसले पर चिंता जताई है, जिसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन समारोह के लिए पाकिस्तान नहीं भेजने की बात कही जा रही है. यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होने वाला है.

यह उम्मीद की जा रही थी कि रोहित शर्मा पाकिस्तान में होने वाले कप्तानों की परंपरागत फोटोशूट और प्री-इवेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे. बता दें कि भारत अपने सभी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच दुबई में खेलेगा, जिसमें 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला बड़ा मुकाबला भी शामिल है.

रोहित शर्मा के पाकिस्तान न जाने पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि, बीसीसीआई ने रोहित को पाकिस्तान भेजने की खबरों पर न तो कोई पुष्टि की है और न ही इसे खारिज किया है. लेकिन पीसीबी के अधिकारी ने यह भी नाराजगी जताई है कि भारतीय टीम अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं छापने पर विचार कर रही है.

पीसीबी के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “बीसीसीआई क्रिकेट में राजनीति ला रहा है, जो खेल के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है. पहले उन्होंने पाकिस्तान यात्रा से मना किया, फिर अब कप्तान को उद्घाटन समारोह में नहीं भेज रहे हैं. और अब खबरें आ रही हैं कि वे जर्सी पर मेजबान देश (पाकिस्तान) का नाम नहीं चाहते. हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ऐसा होने नहीं देगी और पाकिस्तान का समर्थन करेगी.”

शनिवार को भारत ने आठ-टीमों वाले इस टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था. रोहित शर्मा को कप्तान और शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल भी टीम में शामिल हैं.

पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन पाकिस्तान से हार गया था. इस बार भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेलेगा और 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगा. भारत का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

19 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

22 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

38 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

48 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

49 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

60 minutes ago