खेल

माथे पर त्रिपुंड से लेकर महाकाल के टैटू तक! कुछ ऐसी है स्टार क्रिकेटर तिलक वर्मा की स्पिरिचुअल जर्नी, इस भगवान के हैं भक्त

Mahakal Bhakt Tilak Verma: एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से पाकिस्तान को करारी मात दी. इसी के साथ भारत ने 9वीं बार एशिया कप खिताब पर कब्जा करने में कामयाब हुआ. भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद किसी एक व्यक्ति का सबसे ज्यादा नाम लिया जा रहा है तो वो है तिलक वर्मा.

यह पहला मौका था जब भारत और पाकिस्तान फाइनल मुकाबले में आमने-सामने उतरे थे. जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 147 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहा. भारत की इस जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा ने 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसके बाद से हर कोई तिलक वर्मा के बारे में सर्च कर रहा है. हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा है कि वो कहां से हैं? क्या शौक रखते हैं? अगर आप भी तिलक वर्मा के बारे में जानकारी चाहते हैं तो चलें हम बताते हैं?

हैदराबाद के रहने वाले हैं तिलक वर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम में नए स्टार बनकर उभरे तिलक वर्मा हैदराबाद के रहने वाले हैं. उनका घर पुराने हैदराबाद के चंद्रायनगुट्टा में है. चारमीनार और मक्का मस्जिद के पास मौजूद यह इलाका अपने ऐतिहासिक और व्यस्तता के लिए जाना जाता है. यहां की गलियां आपको हैदराबाद के शाही और पुराने रीति-रिवाजों से रूबरू कराएंगी. यह इलाका मुस्लिम बाहुल्य है, इसलिए रमजान के मौके पर इस इलाके में खास रौनक रहती है.

काफी धार्मिक हैं तिलक वर्मा

तिलक वर्मा काफी धार्मिक माने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने तीर्थ स्थान तिरुपति बालाजी का भी दर्शन किया. भगवान विष्णु के अवतार वेंकटेश्वर को समर्पित तिरुपति बालाजी मंदिर को दुनिया के सबसे धनी और लोकप्रिय मंदिरों में गिना जाता है.

राम मंदिर के भी कर चुके हैं दर्शन

तिलक वर्मा भगवान राम के भी भक्त हैं. वे उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर का भी दर्शन कर चुके हैं. इस मंदिर का उद्घाटन 2024 में हुआ था. जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसके कैप्शन में उन्होंने ‘जय श्री राम’ लिखकर अपनी भावना जाहिर की है.

गोवा के तामड़ी सुरला में मौजूद महादेव मंदिर काफी विख्यात है. ग्रेनाइट पत्थरों से बने इस मंदिर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग गोवा आते हैं. इस मंदिर के प्रभाव से तिलक वर्मा भी बच नहीं सके. तिलक वर्मा गोवा में स्थित इस मंदिर का दर्शन कर चुके हैं. यह मंदिर भगवान महावीर वन्यजीव अभ्यारण्य के बीच मौजूद है.

ये भी पढ़ें- दुबई से न्यूयॉर्क तक जश्न-ए-इश्का! एशिया कप में भारत की जीत पर दुनिया भर में प्रशंसक झूमे, अमेरिका में सड़कों पर उतरकर किया भारतीय टीम का समर्थन

हाथों पर है महाकाल का टैटू

तिलक वर्मा महाकाल के कितने बड़े भक्त हैं यह उनके टैटू से पता चलता है. उन्होंने अपने दायें हाथ पर महाकाल का टैटू बनवा रखा है. जो उनकी आस्था और अध्यात्मिकता का प्रतीक है.

बता दें कि, दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एशिया कप के फाइनल में तिलक वर्मा ने 69 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल भारत को जीत दिला दी. जिसकी वजह से तिलक वर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘स्ट्रीट फाइटर’ के इवेंट में विद्युत ने किया हैरान करने वाला कारनामा, 15 मिनट रोकी सांस

विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर इवेंट में 15 मिनट तक सांस रोककर और 20 मिनट…

2 minutes ago

Mangal Gochar 2026: कर्क राशि में पहुंचे ग्रहों के सेनापति! जानिए किन 5 राशियों पर बरसेगी मंगल देव की कृपा?

Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल 12 नवंबर 2026 तक कर्क…

10 minutes ago

‘भारत आना है तो जमा करो 70 करोड़’, सुप्रीम कोर्ट ने किस आरोपी के लिए रखी ये शर्त?

Supreme Court news: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान आरोपी…

19 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

55 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

57 minutes ago