ट्रेंडिंग

कार में मरीज के साथ इंटीमेट हो रही थी नर्स, तभी आ गया हार्ट अटैक

Nurse Falls in Love with Patient: अस्‍पताल में इलाज कराने आए एक मरीज से नर्स ने नजदीकियां बना लीं. नर्स उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश कर रही थी, तभी मरीज को हार्ट अटैक आ गया. तबियत बिगड़ने पर मरीज ने नर्स की आंखों के सामने ही उसने दम तोड़ दिया. मरीज की मौत से नर्स घबरा गई, इसलिए इस बारे में उसने किसी को नहीं बताया.

मरीज के मरने पर अस्‍पताल में जांच शुरू हुई तो हड़कंप मच गया. पता चला कि एक नर्स उस मरीज से अस्पताल के बाहर भी मिला करती थी, वो भी बिना अस्पताल प्रशासन की इजाजत के. मरीज और वो नर्स दोनों एक-दूजे में खो जाया करते थे, उनका इंटीमेट एक दिन उन्‍हें भारी पड़ गया. मरीज को हार्ट अटैक आ गया, और उसकी मौत हो गई. यह मामला इंग्लैंड का है.

इंग्लैंड का मामला
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड में पेनेलोप विलियम्स नाम की महिला साल 2019 से NHS (नेशनल हेल्‍थ सर्विस) नर्स के रूप में काम कर रही थी. कुछ समय से वो अस्‍पताल में इलाज कराने आ रहे एक पुरुष मरीज पर फिदा हो गई. वो चोरी-छिपे कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए उस मरीज से बातें करती और अस्पताल के बाहर जाकर भी उससे मुलाकात करती.

नर्स की हरकत से गई पेशेंट की जान
एक दिन नर्स पेनेलोप विलियम्स उक्‍त मरीज से कार में संबंध बनाने लगी, उसी दौरान मरीज को दिल का दौरा पड़ गया. पोल खुलने के डर से नर्स ने एंबुलेंस को कॉल नहीं किया. जिसके चलते मरीज की कार में ही मौत हो गई. हालांकि, नर्स ने अपने एक सहकर्मी को कॉल करके उसे CPR देने के लिए बुलाया था. मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

‘मरीज को हार्ट अटैक आ गया था’
अस्पताल प्रशासन मरीज के मरने पर नर्स को दोषी माना और उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसे नौकरी से निकाल दिया. पूछताछ में नर्स ने बताया कि मरीज को डायलिसिस की प्रॉब्‍लम थी. उसने फ़ेसबुक पर मैसेज कर बाहर मिलने के लिए कहा था. हालांकि, जांच में सामने आया कि नर्स ने खुद फोन कर उस मरीज को मिलने के लिए बुलाया था. इसी दौरान उन्होंने कार में संबंध बनाए, तभी मरीज को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: पुलिस का अजब-गजब कारनामा, मुर्दे पर ही लिख दिया मुकदमा

पड़ताल में यह बात सामने आई है कि नर्स पेनेलोप विलियम्स उक्‍त मरीज के साथ करीब दो साल से रिलेशनशिप में थी. हालांकि, मरीज के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. खबरों के अनुसार, नर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की जा सकती है.
– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

4 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago