महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
नहीं थम रहा बेयरस्टो विवाद (फोटो ट्विटर)
Jonny Bairstow Controversy: एशेज सीरीज 2023 के लॉर्ड्स में खेल गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो के आउट होने से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में खिलाड़ियों की बयानबाजी के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं. सिर्फ इतना ही इस मामले में दोनों की देशों की मीडिया भी आमने-सामने आ गई. दोनों एक दूसरे के खिलाड़ियों पर निशान साध रही हैं. वहीं अब बात और बढ़ गई, जब ऑस्टेलिया की विक्टोरिया पुलिस ने जॉनी बेयरस्टो का मजाक बना दिया.
बेयरस्टो के आउट होने के बाद से ही मौहल खराब होने लगा है. दर्शक, खिलाड़ी, मीडिया, प्रधानमंत्री और अब पुलिस ने इस मामले में दखल देना शुरू कर दिया है. बता दें कि कैमरन ग्रीन की शॉर्ट पिच गेंद को बेयरस्टो ने डक किया और क्रीज से निकल गए. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने स्टंप पर गेंद मार दी और बेयरस्टो रन आउट हो गए थे.
एलेक्स कैरी ने जिस तरह से बेयरस्टो को आउट किया. उसके बाद से ही सवाल खड़े होने लगे. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) सहित कई क्रिकेट दिग्गजों ने आलोचना की थी और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया था. वहीं ब्रिटिश मीडिया ने भी इसे खेल भावना से जोड़कर देखा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पर निशाना और कहा कि उन्होंने सही काम नहीं किया. इसके साथ ही एक अखबार ने सैंडपेपर बॉल-टैम्परिंग गेट मुद्दा उठाते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने विश्वसनीयता खो दी है.
वहीं ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने इंग्लैंड के कप्तान पर बेन स्टोक्स पर निशाना साधा और अपनी टीम के ओपनर उस्मान ख्वाजा के साथ दुर्व्यवहार का मामला भी उठाया गया. इसके साथ ही एक ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने इंग्लैंड के कप्तान की फोटो एक रोते हुए बच्चे की तरह दिखाई थी.
इस पूरे मामले पर ऑस्ट्रेलिया पुलिस भी बीच में कूद गई है. ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया पुलिस ने ट्वीट कर बेयरस्टो पर चुटकी लेते हुए कहा कि, “‘हम हर किसी को यह याद दिलाने के लिए जॉनी बेयरस्टो का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं कि जब तक आपको ग्रीन सिग्नल नहीं दिया जाए तब तक क्रीज से बाहर निकलना खतरनाक होता है.”
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…