ट्रेंडिंग

Iqra Hasan का फर्जी AI वीडियो वायरल, Deepfake बनाने वालों ने कान पकड़कर मांगी माफी

Iqra Hasan Deep fake: आज कल सोशल मीडिया (Social Media) पर फॉलोअर्स बढ़ाने की भूख इतनी बढ़ गई है कि सही गलत की समझ भी तार-तार होती नजर आ रही है. फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए तेजी से AI का इस्तेमाल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए दो युवकों ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की महिला सांसद को निशाना बनाया है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

ये भी पढ़ें: दिल्ली: चीन की तिब्बत को लेकर बढ़ी टेंशन, Dalai Lama के जन्मदिन पर हो सकता है बड़ा ऐलान, उत्तराधिकारी की हो सकती है घोषणा

फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में सांसद को किया गया टारगेट

आपको बता दें कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर सपा की महिला सांसद इकरा हसन (Iqra Hasan) का Deepfake वीडियो बनाया गया. जानकारी के अनुसार नूंह के फिरोजपुर झिरका खंड के एक गांव के दो युवकों ने ऐसा किया है. उन्होंने सांसद का आपत्तिजनक डीपफेक वीडियो (Iqra Hasan Deep fake) बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जब वीडियो सांसद तक पहुंचा तो उन्होंने मामले की जांच कराई.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: टिहरी में कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

सांसद ने दोनों लड़कों को किया माफ

दरअसल, सोमवार को सांसद इकरा हसन ने फोन पर इस मामले की जानकारी कांग्रेस नेत्री को दी. वहीं, सांसद के Deepfake को लेकर लोगों ने काफी नाराजगी जताई है. इतना ही नहीं इसको लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई. इस पंचायत में Deepfake बनाने वाले दोनों युवकों के माता-पिता को बुलाया गया. जहां उन्होंने कान पकड़कर माफी मांगी. इसके बाद सपा सांसद इकरा हस ने दोनों लड़कों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें माफ कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस 

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago