यूटिलिटी

सोना-चांदी की कीमतों में आया ‘महा-भूचाल’; आसमान से सीधे जमीन पर गिरे दाम, खरीदारों की चमकी किस्मत!

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने वालों या इसमें निवेश करने वालों के लिए शुक्रवार की सुबह किसी बड़े झटके से कम नहीं रही. पिछले कुछ समय से रॉकेट की रफ्तार से भाग रही इन कीमती धातुओं की कीमतों में शुक्रवार को ऐसी गिरावट आई कि बाजार के बड़े-बड़े धुरंधर भी दंग रह गए. कारोबार शुरू होते ही सोना और चांदी दोनों के दाम बुरी तरह क्रैश हो गए. सबसे ज्यादा बुरा हाल चांदी का रहा, जिसमें एक ही दिन में हजारों रुपयों की सेंध लग गई.

चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट

अगर आप चांदी के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है. गुरुवार को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का जादुई आंकड़ा पार किया था. एक वक्त तो ऐसा आया जब यह 4,20,048 रुपये के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी. लेकिन शुक्रवार की सुबह होते-होते सारी तस्वीर बदल गई. चांदी का वायदा भाव करीब 24,000 रुपये तक टूट गया और यह गिरकर 3,75,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. अगर इसके उच्चतम स्तर से तुलना करें, तो चांदी महज 24 घंटे के भीतर करीब 44,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है.

सोना भी हुआ धड़ाम

सोने की चमक भी इस बिकवाली में फीकी पड़ गई. गुरुवार को सोना भी अपनी पूरी रफ्तार में था और 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर को छू गया था. लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही इसमें 8,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. देखते ही देखते सोना सस्ता होकर 1,75,100 रुपये के लेवल पर आ गया. यानी रिकॉर्ड लेवल से देखें तो सोना करीब 18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है.

ये भी पढ़ें- 4 लाख के पार पहुंची चांदी, सोना भी 2 लाख पार? अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट!

आखिर क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

बाजार के जानकारों का मानना है कि इस ‘प्राइस क्रैश’ के पीछे दो मुख्य वजहें हैं:
जब सोना और चांदी अपने ऐतिहासिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गए, तो बड़े निवेशकों ने बड़े पैमाने पर बिकवाली शुरू कर दी ताकि वे अपना मुनाफा पक्का कर सकें. इसी भारी बिकवाली के दबाव ने कीमतों को नीचे गिरा दिया.

ग्लोबल संकेत- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एक सकारात्मक खबर आई है. ‘टैरिफ अटैक’ की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु समझौते पर बातचीत की पेशकश की है. इस खबर ने वैश्विक बाजार में अनिश्चितता को थोड़ा कम किया है, जिसका सीधा असर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर पड़ा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

29 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago