Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

4 लाख के पार पहुंची चांदी, सोना भी 2 लाख पार? अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट!

देशभर के सर्राफा बाजारों में आज हाहाकार मचा है. सोने की कीमतों में ₹11,500 और चांदी में ₹30,000 की एकदिनी सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की गई है. वैश्विक तनाव और आर्थिक अस्थिरता के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर भाग रहे हैं, जिससे कीमतें आसमान छू रही हैं.

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: लोगों का मार्केट जाना और सोने चांदी की खरीदारी का दौर हमेशा चलता ही रहता है. सोना निवेश के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसी वजह हर रोज गिरते-उठते दामो पर हर किसी की नजर रहती है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी के दामों में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है. चांदी में आज भारी बढ़त हुई है, तो वहीं सोने के दाम रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गए है. चलिए आपको बताते हैं आज के ताजा दाम क्या हैं.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में भारी बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,67,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी 22 और 24 कैरेट सोने में आज लगभग 11,500 रुपये से ज्यादा की भारी बढ़त हुई है.

चांदी की कीमत

अगर बात की जाए चांदी के भाव की तो बता दें आज चांदी में पूरे 30,000 रुपये की बढ़त हुई है और नया रिकॉर्ड बना लिया है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 4,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल 3,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. अब ये देखना दिलचस्प होगा की आने वाले दिनों में चांदी के दाम कहां जाते है. क्या ये दाम गिरेंगे या बढ़ेंगे ये तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन शादी के सीजन के बीच धीरे-धीरे आ रही बढ़त खरीदारों पर काफी भारी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- भारत के ऊर्जा क्षेत्र में $100 अरब का पावर प्ले; PM मोदी ने ग्लोबल CEOs को दिया निवेश का महा-मंत्र!

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में भारी बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,67,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी 22 और 24 कैरेट सोने में आज लगभग 11,500 रुपये से ज्यादा की भारी बढ़त हुई है.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में भारी बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,67,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी 22 और 24 कैरेट सोने में आज लगभग 11,500 रुपये से ज्यादा की भारी बढ़त हुई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital