यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! आज कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों जबरदस्त उठापटक देखने को मिल रही है. अगर आप भी आज बाजार जाने का मन बना रहे हैं या गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. कल कीमतों में आई तेजी के बाद आज बाजार का रुख एकदम बदल गया है और दोनों कीमती धातुओं के भाव में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की जा रही है.

सोने के भाव में आज कितनी आई नरमी?

आज सुबह से ही सोने की चमक कुछ फीकी नजर आ रही है. सुबह करीब 10.20 बजे 10 ग्राम सोने का दाम 1,58,075 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. कल के मुकाबले इसमें लगभग 680 रुपये की कमी आई है.
बाजार खुलने के बाद से अब तक सोने ने 1,57,701 रुपये का निचला स्तर छुआ है, जबकि इसका उच्चतम स्तर 1,58,173 रुपये तक गया. लगातार हो रहे इस उतार-चढ़ाव ने निवेशकों और आम ग्राहकों, दोनों को उलझन में डाल रखा है.

चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की चमक भी आज काफी कम हुई है. चांदी के भाव में गिरावट सोने के मुकाबले ज्यादा गहरी नजर आ रही है. सुबह 10.23 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये के करीब चल रही है.

बता दें कि चांदी आज करीब 3,018 रुपये प्रति किलो तक लुढ़क चुकी है. आज के कारोबार में चांदी ने 2,58,730 रुपये का लो रिकॉर्ड किया, वहीं ऊपरी स्तर पर यह 2,61,924 रुपये तक पहुंची.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार ‘बाउंस बैक’; एक ही झटके में चांदी 8000 के पार, क्या यही है निवेश का सही मौका?

ग्राहकों के लिए क्या है संकेत?

शादियों के सीजन और निवेश के नजरिए से देखें तो सोने-चांदी की ये गिरती कीमतें मिडिल क्लास परिवारों के लिए थोड़ी राहत की खबर हो सकती हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट और डॉलर की स्थिति के कारण बाजार में यह अस्थिरता फिलहाल बनी रह सकती है. ऐसे में अगर आप खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो पल-पल बदलते रेट्स पर नजर रखना बेहद जरूरी है.

शहरों के हिसाब से टैक्स और मेकिंग चार्ज अलग होने के कारण आपके स्थानीय बाजार में ये कीमतें थोड़ी भिन्न हो सकती हैं. इसलिए सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी सर्राफा बाजार या ज्वेलर्स से संपर्क जरूर करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

2 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

2 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

3 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

4 hours ago