AI की सहायता से बनाया गया फोटो
Kiren Rijiju Video Release: संसद के बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रही तनातनी अब एक नए और बेहद गंभीर मोड़ पर आ गई है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने गुरुवार को एक ‘गैर-कानूनी वीडियो क्लिप’ जारी कर कांग्रेस को बेनकाब करने का दावा किया है. रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) के चैंबर में घुसकर उन्हें गालियां दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को शारीरिक रूप से धमकाया.
किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जो वीडियो जारी किया है, वह एक कांग्रेस सांसद द्वारा ही मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि 20 से 25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में घुसकर तेज आवाज में नारेबाजी और बहस कर रहे हैं.
मंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है. कांग्रेस सांसदों ने माननीय स्पीकर को गालियां दीं और पीएम मोदी को धमकाया. उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री संसद आएंगे तो देखिएगा हम क्या करते हैं.
रिजिजू ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब स्पीकर के साथ बदसलूकी हो रही थी, तब प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल वहां मौजूद थे. वे सांसदों को रोकने के बजाय उन्हें लड़ने के लिए ‘उकसा’ रहे थे. अगर हम अपने सांसदों को संयम बरतने के लिए नहीं कहते, तो उस दिन संसद में ‘महाभारत’ हो सकती थी. हमारी पार्टी मार-पीट में नहीं, बहस में विश्वास करती है.
ये भी पढ़ें: हद है भाई..! स्पीकर चैंबर में विपक्ष का घिनौना कारनामा; किरन रिजिजू ने खोली पोल
स्पीकर का चैंबर सदन का ही विस्तार माना जाता है और वहां वीडियो रिकॉर्डिंग करना नियमों का उल्लंघन है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 4 फरवरी का है. अब इस अवैध रिकॉर्डिंग और बदसलूकी के मामले में दोषी सांसदों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं उन्हें बोलने के लिए परमिशन नहीं चाहिए, लेकिन नियम सबके लिए बराबर हैं. कांग्रेस ने संसद की पवित्रता को आहत किया है.
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi:
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…