यूटिलिटी

सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल: मिडिल ईस्ट की जंग ने बिगाड़ा बाजार का बजट, जानें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ती जंग की लपटें अब सरहदों को पार कर सीधे आपकी और हमारी रसोई और तिजोरी तक पहुंच गई हैं. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जिस तरह से तलवारें खिंची हुई हैं, उसका सबसे तगड़ा असर अब सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. अगर आप सोच रहे थे कि ये सिर्फ अंतरराष्ट्रीय खबरें हैं, तो बाजारों का हाल देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

बाजार में क्यों मची है खलबली?

दुनियाभर के निवेशकों के बीच इस समय डर का माहौल है. जब भी दुनिया में कहीं युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो शेयर बाजार में भारी उठापटक शुरू हो जाती है. ऐसे जोखिम भरे समय में बड़े-बड़े निवेशक अपना पैसा शेयर बाजार से निकालकर सोने और चांदी (Safe Haven) में लगाना शुरू कर देते हैं, क्योंकि इसे दुनिया का सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है. इसी ‘सुरक्षित निवेश’ की होड़ ने मंगलवार को मार्केट में कोहराम मचा दिया.

चांदी ने मारी लंबी छलांग, सोना भी हुआ बेकाबू

मंगलवार का दिन निवेशकों के लिए किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा. चांदी की कीमतों में एक ही दिन में करीब 9 से 10 हजार रुपये की भारी-भरकम तेजी देखी गई. एक समय तो चांदी उछलकर लगभग 2,76,000 रुपये प्रति किलो के स्तर को भी पार कर गई. चांदी की यह चमक देख लोगों के पसीने छूट गए.

वहीं सोने की बात करें तो इसने भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू लिया. हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक कीमतों में थोड़ी नरमी आई है. फिलहाल सोना 1,62,850 रुपये और चांदी करीब 2,76,378 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे हैं. लेकिन जानकारों का मानना है कि यह गिरावट महज अस्थायी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- हवाई सफर हुआ महंगा! एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, जानें अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

क्या अभी और बढ़ेंगे दाम?

मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो सारा खेल मिडिल ईस्ट के हालातों पर टिका है. अगर ईरान और इजरायल के बीच तनाव और बढ़ता है, तो सोने-चांदी की कीमतों में एक और बड़ा ‘धमाका’ देखने को मिल सकता है. आने वाले दिनों में अगर सप्लाई चेन बाधित हुई, तो कीमतें आम आदमी की पहुंच से कोसों दूर जा सकती हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

16 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

27 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

29 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

53 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago