चांदी में अचानक आई 5000 रुपये की गिरावट
Gold Silver Price Today: अगर आप इन दिनों सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कीमती धातुओं के दाम धड़ाम से नीचे आ गए हैं (Gold Silver Price Today). कारोबार की शुरुआत होते ही सोने और चांदी दोनों के वायदा भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई है, लेकिन आम ग्राहकों के चेहरे पर हल्की मुस्कान जरूर आ गई होगी.
पिछले कुछ दिनों से चांदी की चमक फीकी पड़ने लगी थी, लेकिन गुरुवार को यह गिरावट और ज्यादा गहरी हो गई (Silver Price Today). एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी के दाम धड़ाम से गिरकर 2,03,798 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए. आपको बता दें कि पिछला कारोबारी सत्र 2,09,168 रुपये पर बंद हुआ था. इस हिसाब से देखें तो चांदी एक ही झटके में 5,370 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है.
अगर इसके ऑल-टाइम हाई से तुलना करें, तो इस साल जनवरी के आखिरी हफ्ते में चांदी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर छू लिया था. उस रिकॉर्ड हाई से तुलना करें तो अब चांदी करीब 2,16,250 रुपये सस्ती मिल रही है.
ये भी पढ़ें- वाराणसी से साबरमती तक सफर अब होगा सुपरफास्ट! रेलवे ने दी नई ट्रेन को मंजूरी, रूट और स्टॉपेज की लिस्ट देखें
सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि पीली धातु यानी सोने के वायदा भाव में भी बड़ी कमजोरी देखने को मिली है. एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना आज खुलकर सीधे 1,44,311 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया. इससे पहले बुधवार को यह 1,46,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. यानी एक ही दिन में सोने की कीमत में 1,768 रुपये की भारी गिरावट आई है (Gold Price Today).
अगर इस पूरे हफ्ते के ट्रेंड पर नजर डालें, तो बीते शुक्रवार को सोना 1,47,918 रुपये पर था, जहां से फिसलकर यह काफी नीचे आ चुका है. वहीं, अगर पिछले महीने यानी सितंबर के आखिर की बात करें, जब 10 ग्राम सोना 1,49,036 रुपये का था, तो तब से लेकर अब तक सोना लगभग 4,725 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है. लगातार गिरते इन दामों ने बाजार के जानकारों को भी चौंका दिया है, और ऐसे में ग्राहकों के पास बाजार में खरीदारी करने का एक अच्छा मौका बन रहा है.
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र…
Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 62 वर्ष के हो गए हैं. आरएसएस…
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…
India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…
राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-1 की पाबंदियों के बीच DMRC ने यात्रियों की…