Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में छिड़े तनाव की तपिश अब सीधे आपकी और हमारी रसोई और तिजोरी तक पहुंचने लगी है. अगर आप अगले कुछ दिनों में सोना खरीदने या चांदी में निवेश करने की सोच रहे थे, तो आपके लिए मंगलवार की सुबह थोड़ी मायूस करने वाली खबर लेकर आई है. सर्राफा बाजार में आज फिर से कीमतों ने ऐसी लंबी छलांग मारी है कि आम आदमी के लिए ‘बुलियन’ में निवेश करना अब बस का नहीं लग रहा.
आज बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों ने सबको चौंका दिया. चांदी के दाम सीधे 3,000 रुपये प्रति किलो बढ़ गए, जिसके बाद अब एक किलो चांदी की कीमत 2.59 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई है (Gold Silver Price Today). सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने के तेवर भी आज काफी तल्ख नजर आ रहे हैं.
10 ग्राम सोने की कीमत में 860 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे अब इसका भाव 1.57 लाख रुपये के आसपास पहुँच गया है. शादी-ब्याह के इस सीजन में कीमतों का यह ग्राफ मध्यम वर्गीय परिवारों की बजट प्लानिंग बिगाड़ने के लिए काफी है.
अब सवाल यह उठता है कि रातों-रात ऐसा क्या हुआ जो दाम इतने बढ़ गए? इसका सीधा जवाब है मिडिल ईस्ट में बढ़ती अनिश्चितता. असल में, पिछले कुछ दिनों से ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच जो तनाव चल रहा है, उसने पूरी दुनिया के निवेशकों को डरा दिया है.
खबर है कि ईरान ने फारस की खाड़ी और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कुछ अहम तेल केंद्रों और गैस फील्ड्स पर हमले किए हैं. जब-जब युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तब शेयर बाजार से पैसा निकालकर लोग सोने और चांदी जैसी सुरक्षित जगहों पर निवेश करने लगते हैं. इसी बढ़ती डिमांड ने कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है.
ये भी पढ़ें- बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, 5 मिनट में अपने फोन से ऐसे बनाएं जन्म प्रमाण पत्र
उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े बयानों ने आग में घी डालने का काम किया है. ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और ईरान के अहम तेल ठिकानों पर हमला करने की चेतावनी दे डाली है. क्योंकि इस रास्ते से होने वाली तेल की सप्लाई लगभग ठप हो गई है, इसलिए आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल और अन्य जरूरी चीजों के दाम बढ़ने का खतरा यानी महंगाई का साया मंडराने लगा है. डॉलर इंडेक्स में आई करीब 0.6% की कमजोरी ने भी सोने को और मजबूती दे दी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…