यूटिलिटी

अगर आप भी सेल में Apple iPhone 15 खरीदने का कर रहें प्लान तो थोड़ा रुक जाइए, अभी और होगा सस्ता

iPhone 15 Price in India: दुनियाभर में लोगों के अंदर एप्पल आईफोन को लेकर बड़ा क्रेज देखने को मिलता है, लेकिन कम बजट होने की वजह से नहीं खरीद पाते हैं. यही वजह है कि हर किसी को डिस्काउंट के लिए Flipkart Sale और Amazon Sale का इंतजार रहता है. अभी दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल भी चल रही है लेकिन फिर भी नया आईफोन 15 खरीदने का अभी सही समय नहीं है. ऐसे में अगर आप भी सेल में नया आईफोन 15 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अभी थोड़ा इंतजार करिए क्योंकि आगे चलकर इस मॉडल की कीमत में गिरावट देखने को मिल सकती है.

Apple iPhone 15  की कीमत

Apple iPhone 15 की कीमत की बात करें तो Flipkart Sale में आईफोन 15 का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 63 हजार 999 रुपये में बेचा जा रहा है. इसके अलावा यूजर्स इस आईफोन पर कई अन्य बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. आईफोन 15 के साथ ही यूजर्स 14 प्लस और आईफोन 15 प्लस जैसे फोन को भी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ अमेजन सेल में यही मॉडल 70 हजार 500 रुपये में बिक रहा है.

iPhone 15  की कीमत में आ सकती है गिरावट

अगर आप सेल में आईफोन 15 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए क्योंकि सेल में बेशक आईफोन 15 को कम कीमत में बेचा जा रहा है, लेकिन हमेशा से देखा गया है कि जब भी कोई कंपनी अपनी नई सीरीज लॉन्च करती है तो पिछली सीरीज में उतारे गए स्मार्टफोन की कीमत में गिरावट होती है. iPhone 16 Series लॉन्च होने में अभी कुछ ही महीने बाकी है ऐसे में उम्मीद है कि नई आईफोन सीरीज लॉन्च होने से पहले या फिर बाद में आईफोन 15 सीरीज में उतारे गए आईफोन मॉडल की कीमत में गिरावट हो सकती है.

ये भी पढ़ें:CISCE ICSE, ISC Result 2024: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ हुआ जारी, यहां Direct Link से करें चेक

iPhone 15 के दमदार फीचर्स

आईफोन 15 को पिछले साल ही लॉन्च किया गया था. इस फोन में आपको 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR ओलेड स्क्रीन दी गई है. इस फोन का कैमरा बेहद ही शानदार है. फोन का मैन कैमरा 48MP का है तो दूसरा 12MP का पोर्ट्रेट कैमरा है. यह फोन पिंक, येलो, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है.

इसके साथ ही फोन में आपको सेकंड जनरेशन अल्ट्रा वाइड बैंड चिप मिलती है. इस चिप की सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि इससे आप आसानी से अपने एप्पल डिवाइस को ढूंढ सकते हैं. एप्पल के इस फोन में आपको बायोनिक A16 चिप के साथ तेज डेटा ट्रांसफर के लिए USB 3.2 Gen 5 का सपोर्ट भी मिलता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

4 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

7 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

59 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago