चुनाव

परिवार के साथ लाइन में लगकर Gautam Adani ने डाला वोट, देश के लिए कही ये बड़ी बात

Lok Sabha Elections 2024 Phase-3: देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर वोटिंग जारी है. इसी बीच अडानी समूह के चेयरमैन और अरबपति कारोबारी गौतम अडानी गुजरात के अहमदाबाद में अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथ में वोट डाला. सबसे बड़ी बात ये रही कि उन्होंने अपने परिवार के साथ आम जनता के बीच लाइन में लगकर वोट डाला और लोगों को मतदान करने का संदेश दिया.

वोट डालने के बाद गौतम अडानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र का त्योहार है और मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो बाहर निकलकर वोट डालें. भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और ये सिलसिला जारी रहेगा. बता दें कि गौतम अडानी अहमदाबाद में नवरंगपुरा क्षेत्र में रहते हैं. उन्होंने एक एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि “आज अपने परिवार के साथ मतदान करने पर गर्व है. मतदान एक अधिकार, एक विशेषाधिकार और एक जिम्मेदारी है जिसे हम सभी इस महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में साझा करते हैं.” उन्होंने इसी पोस्ट में आगे कहा कि प्रत्येक वोट हमारे लोकतंत्र में एक शक्तिशाली आवाज है. अपना वोट डालें, भारत के भविष्य को आकार देने के लिए.” इसके बाद उन्होंने जय हिंद लिखा है.

ये भी पढ़ें-“अपने आप को डांस करता देख अच्छा लगा…”,खुद पर बने मीम को री-पोस्ट करते हुए बोले PM मोदी, देखें Video

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सुबह ही अहमदाबाद पहुंचकर अपना वोट डाल चुके हैं. तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात के गांधीनगर में अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया है.

बता दें कि अमित शाह की संसदीय सीट भी गांधीनगर ही है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत आज मंगलवार को देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर वोटिंग जारी है. सुबह 7 बजे से मतदान जारी है जो कि शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. इस दौरान लोग बढ़चढ़ तक मतदान करते नजर आ रहे हैं. देश में इस बार सात चरणों में मतदान होना है. दो चरणों का मतदान हो चुका है. चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

27 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago