यूटिलिटी

JEE Mains Result 2025: कुछ ही घंटे में जारी होने वाला है जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट, जानें कब और कैसे चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड

JEE Mains Result 2025: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा जेईई मेन 2025 सेशन 2 का परिणाम आज ही घोषित किए जाने की उम्मीद है. एनटीए ने पहले जो इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी किया था उसमें बताया गया था कि जेईई मेन 2025 सेशन 2 का रिजल्ट आज यानी 17 अप्रैल को घोषित किया जाएगा. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in,   https://jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकेंगे.

JEE Main Result 2025: इस तरह से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

1. सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
2. फिर “JEE Main Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें.
4. स्क्रीन पर स्कोरकार्ड PDF दिखाई देगा.
5. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

JEE Main Result 2025: आंसर की आज हो सकती है जारी

बता दें कि एनटीए की ओर से जेईई मेन रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की भी जारी की जा सकती है. जिन छात्रों ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करवाई थी वे इससे अपनी स्थिति चेक कर पाएंगे.

टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

सेशल 2 के रिजल्ट के साथ ही एनटीए जेईई मेन 2025 की ऑल इंडिया रैंक लिल्ट यानी टॉपर्स की लिस्ट भी शेयर करेगी. जिन छात्रों ने दोनों सेशन की परीक्षा दी है उनकी रैंकिंग के लिए एनटीए दोनों में से सबसे अच्छे स्कोर पर विचार करेगा. ध्यान रहे रिजल्ट का कोई जांच नहीं होगा और ना ही इस संबंध में छात्रों को कोई पत्राचार किया जाएगा.

Expected Cut-off JEE Mains 2025

एनटीए रिजल्ट के साथ कटऑफ पर्सेंटाइल भी जारी करेगा. यह कटऑफ विभिन्न कैटेगरी के अनुसार तय की जाएगी.

  • जनरल कैटेगरी: 92 से 100 पर्सेंटाइल
  • EWS: 83 से 92 पर्सेंटाइल
  • OBC-NCL: 78 से 92 पर्सेंटाइल
  • SC: 61 से 92 पर्सेंटाइल
  • ST: 47 से 92 पर्सेंटाइल

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…

6 hours ago

गलफ्रेंड से मिलने पहुंचा कपड़ा व्यापारी, कमरे में पहुंचने पर ऐसा क्या हुआ कि देने पड़े 70 हजार?

बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…

6 hours ago

अंडमान को ₹62.29 करोड़ की सौगात: दिगलीपुर में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने रखी पॉलिटेक्निक की नींव

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…

7 hours ago

तीन शादियां, 16 लाख की ठगी और चौथे से शादी की तैयारी; कानपुर की दुल्हन का भंडाफोड़

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…

8 hours ago