यूटिलिटी

Jio ने शुरू किया सबसे किफायती 3 महीने वाला रिचार्ज, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और ढेरों फायदे

अगर आप Jio का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. जिओ ने सबसे सस्ता और बेहतरीन 3 महीने वाला रिचार्ज प्लान शुरू किया है. इस प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ कई शानदार फायदे मिलते हैं, जिससे यह काफी किफायती साबित होता है.

Jio का यह खास प्लान MyJio ऐप और Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसकी कीमत 448 रुपये है, जिसमें कई बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं. खास बात यह है कि यह प्लान सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए है, यानी इसमें कोई डेटा नहीं मिलेगा.

प्लान के फायदे

इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा, जिसमें लोकल और STD कॉल शामिल हैं. इसके अलावा, इस पैक में 1,000 SMS भी मुफ्त मिलेंगे, जिससे आप अपने करीबियों से आसानी से संपर्क कर सकते हैं.

Jio अपने इस रिचार्ज पैक में JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस भी देता है. हालांकि, अगर आप JioCinema प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, तो इसे अलग से खरीदना होगा. इस रिचार्ज में इसका लाभ नहीं मिलेगा.

TRAI ने भारत की सभी टेलीकॉम कंपनियों को यह आदेश दिया था कि वे ऐसे प्लान लॉन्च करें, जिनमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा हो. इसी के बाद Jio और अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने इस तरह के प्लान बाजार में उतारे.

कैसे करें रिचार्ज?

448 रुपये वाले इस प्लान को रिचार्ज करने के लिए आपको MyJio ऐप या Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

  1. MyJio ऐप खोलें
  2. प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन पर जाएं
  3. “Value” कैटेगरी चुनें
  4. 448 रुपये वाले प्लान को सिलेक्ट करें और भुगतान करें

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, अब दाम ₹85 हजार के पार; चांदी की कीमत गिरी


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

3 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

4 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

38 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago