LPG cylinder price: त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही लोगों की नजरें रसोई गैस की कीमतों पर टिकी होती हैं. धनतेरस और दीवाली जैसे त्योहारों पर घरों में पकवानों के बनने और होटल्स-रेस्टोरेंट्स में चहल-पहल बढ़ने से गैस की खपत बढ़ जाती है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि दीवाली से ठीक पहले एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव हुआ है या नहीं.
दीवाली से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी न होने से आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है. हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े हुए दाम होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए महंगे साबित हो रहे हैं. लोकल टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन के चलते अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है.
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार बदलाव इसी साल जून के महीने में हुआ था, जिसमें प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के रेट अक्टूबर की शुरुआत में बढ़ाए गए थे. 25 अक्टूबर के ताजा आंकड़ों के अनुसार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे त्योहारी बजट संभाल रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है.
शहर-वार जारी ताजा दरों के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 939.50 रुपये, नोएडा में 939.50 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और कोलकाता में 968.00 रुपये है. इसके अलावा, पटना में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1,031.50 रुपये है. दूसरी ओर, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में 2,810.00 रुपये और कोलकाता में 2,954.00 रुपये हो चुकी हैं.
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति की समीक्षा कर एलपीजी के दाम तय करती हैं. सरकार और तेल कंपनियां आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए घरेलू सिलेंडर के दाम लंबे समय तक स्थिर रखने की कोशिश करती हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करते हैं.
यह भी पढे़ं-DA Hike Update: 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें! जानिए DA बढ़ोतरी पर क्या है ताजा अपडेट
-भारत एक्सप्रेस
मोक्षदा एकादशी केवल उपवास का दिन नहीं, बल्कि अपनों के प्रति निस्वार्थ प्रेम और समर्पण…
Ekadashi Vrat Significance: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. भगवान विष्णु को समर्पित…
सोशल मीडिया पर इजरायल की संसद का बताकर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है,…
Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. हर महीने दो बार आने…
Shruti Haasan Haunted House Story: साउथ एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने मुंबई स्थित घर में…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने जेल में बंद टीएमसी नेता जहांगीर खान के मकान पर चल रहे…