यूटिलिटी

सस्ता हुआ OnePlus 10 Pro फोन, 5 हजार कम हुई कीमत, जानें स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 10 Pro की कीमतों में भारी कटौती की गई है. कंपनी ने इस फोन को अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था. OnePlus 10 Pro एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक दम सही वक्त है. OnePlus 10 Pro दो वेरिएंट 128GB ROM+8GB रैम और 256GB ROM+12GB रैम में आता हैं.अब इस फोन के दोनों वेरियंट पर 6,000 रुपये का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई और 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और फ्लैगशिप लेवल का कैमरा मिलेगा. ग्राहक इन स्मार्टफोन्स को Valconic Black और Emirald Forest कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

OnePlus 10 Pro के दोनों वेरिएंट की कीमतें क्रमश 66,999 रुपये और 71,999 रुपये हैं. कंपनी ने दोनों ही फोन्स की कीमत में 5,000 रुपये की भारी कटौती की है. कीमत में कमी के बाद ग्राहक अब इस स्मार्टफोन को  61,999 और 66,999 रुपये में खरीद सकते हैं. OnePlus 10 Pro भारत में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट लॉन्च करने वाला वनप्लस का पहला स्मार्टफोन था.

OnePlus 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 10 Pro हैसलब्लैड ब्रांडिंग, स्नैपड्रैगन चिपसेट और फास्ट चार्जर के साथ मौजूद है. स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है. OnePlus 10 Pro को भारत में अमेजन पर बेचा गया था. इसे इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था. यह Android 12 और ColorOS 12 पर चलता है.

ट्रिपल रियर कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 10 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 48MP प्राइमरी लेंस, 50MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 8MP मैक्रो शूटर मिलने वाला है. 10 प्रो में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. वनप्लस 10 प्रो हैसलब्लैड ब्रांडिंग के साथ भी उपलब्ध है. फोन एक पंच होल डिस्प्ले डिज़ाइन का उपयोग करता है जिसमें एक सेल्फी कैमरा है.

5,000mAh की बैटरी

OnePlus 10 Pro एक 5G-एनेबल स्मार्टफोन है. इसमें 12जीबी की LPDDR5 रैम मिलेगा. डिवाइस 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जर के साथ मौजूद है. प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया गया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

1.4 का वह जादुई आंकड़ा, जिसने हिला दी थी खगोल विज्ञान की दुनिया; पढ़िए भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर की प्रेरणादायक दास्तान

19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (तब ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान) में जन्मे सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर आधुनिक…

16 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष; नेहा बोरा ने पुलिस पर लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का…

33 minutes ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर, कोटा में धरे गए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य…

48 minutes ago

लालकृष्ण आडवाणी पर अस्पताल से आया अपडेट, IP अपोलो ने क्या कहा?

Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…

1 hour ago

13 कट्ठा जमीन के खातिर बरसाई थी गोलियां! कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का आरोपी

Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…

1 hour ago

एक जुगाड़ से कैसे बचे 75+ लोग? अटल आवास में भीषण आग से बिलासपुर में हड़कंप

Bilaspur Atal Awas Fire News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आने वाले सरकंडा इलाके में…

1 hour ago