PM Surya Ghar Scheme:अगर आप भी सोशल मीडिया पर रील बनाने में रुचि रखते हैं तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि सरकार एक रील मेकिंग कॉन्टेस्ट चला रही है, जिसमें पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर रील बनाने पर इनाम दिया जा रहा है.
दरअसल,पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सरकार की ओर से यह कॉन्टेस्ट जारी किया गया है. इसमें शीर्ष 20 रील को सरकार की ओर से 2,000-2,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा.
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस योजना से जुड़ी रील आप 13 सितंबर, 2025 तक माईगाव पोर्टल के जरिए जमा कर सकते हैं.
माईगाव पोर्ट्ल पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह कॉन्टेस्ट देश के सभी नागरिकों के लिए खुला हुआ है. रील 90 सेकंड से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए. यह हिंदी, अंग्रेजी या देश में ज्यादा उपयोग होने वाली किसी भी भाषा में हो सकती है. प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही रील बना सकता है.
ये भी पढ़ें: ईपीएफओ ने जून में 21.89 लाख सदस्य जोड़े, बनाया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड
रील इंस्टाग्राम पर हैशटैग माईसोलररील के साथ अपलोड होनी चाहिए और प्रोफाइल पब्लिक होनी चाहिए. इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेटेड एडिटिंग टूल्स के साथ बनाई गई रील में स्पष्ट डिस्क्लोजर होना चाहिए. शीर्ष रील को सरकार द्वारा क्रेडिट के साथ शेयर भी किया जा सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी सरकारी पहलें रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के विकास को गति देने में सहायक रही हैं. इससे लोगों को बचत करने में भी मदद मिल रही है. 2030 तक 500 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को प्राप्त करने में यह योजना काफी सहायक होगी. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 फरवरी, 2024 को लॉन्च किया गया था. इसके तहत घरों में रूफटॉप सोलर लगाने पर सरकार सब्सिडी देती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…
Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…