यूटिलिटी

खाने-पीने का बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका, सरकार दे रही है 35% तक की बंपर सब्सिडी; जानें प्रक्रिया

PMFME Yojana: अगर आप भी खुद का कोई खाने-पीने से जुड़ा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, लेकिन पैसों की तंगी या लोन की झंझट आपको रोक रही है, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. जी हां, केंद्र सरकार की एक ऐसी शानदार स्कीम चल रही है, जिसके जरिए आप अपने छोटे फूड बिजनेस का सपना आसानी से पूरा कर सकते हैं. इस योजना का नाम पीएमएफएमई (PMFME) यानी प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना है, जो नए कारोबारियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

क्या है PMFME योजना?

खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की इस योजना के तहत सरकार छोटे और असंगठित फूड बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद देती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस स्कीम के तहत आपको प्रोजेक्ट की कुल लागत पर पूरे 35 प्रतिशत तक की भारी-भरकम सब्सिडी मिल जाती है. यानी अगर आपका बिजनेस प्लान पास हो जाता है, तो सरकार की तरफ से आपको अधिकतम 10 लाख रुपए तक की क्रेडिट-लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी सीधे तौर पर दी जाती है.

एक जिला, एक उत्पाद और आर्थिक मदद

इस योजना का मुख्य मकसद देश के छोटे-छोटे फूड मैन्युफैक्चरर्स को फॉर्मल इकोनॉमी से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. यह स्कीम ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ODOP) के कॉन्सेप्ट पर काम करती है, जिसका फायदा यह है कि स्थानीय स्तर पर बनने वाले खाने-पीने के प्रोडक्ट्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके. इसके अलावा, अगर कोई सेल्फ-ह्यूमन ग्रुप यानी स्वयं सहायता समूह से जुड़ा है, तो उसे छोटे-छोटे उपकरण खरीदने और रोजमर्रा के खर्चों के लिए प्रति सदस्य 40 हजार रुपए तक की शुरुआती पूंजी भी दी जाती है.

ये भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग के बाद बंद नहीं होगी पेंशन! वायरल दावों पर JCM महासचिव ने दिया बड़ा अपडेट

कौन उठा सकता है इसका लाभ और तरीका?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. चाहे आप बिल्कुल नया बिजनेस शुरू करना चाहते हों या फिर अपने पुराने कारोबार को अपग्रेड करना हो, दोनों ही स्थितियों में आप इसके लिए पात्र हैं.

आवेदन करने की प्रक्रिया भी काफी आसान है. इसके लिए आपको सरकार के आधिकारिक पीएमएफएमई पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. आवेदन के वक्त कुछ जरूरी कागजात जैसे पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण, बिजनेस रजिस्ट्रेशन, पैन कार्ड और एक बढ़िया प्रोजेक्ट रिपोर्ट की जरूरत पड़ती है. तो फिर देर किस बात की, अगर आपके पास भी फूड बिजनेस का कोई बेहतरीन आइडिया है, तो इस सरकारी योजना का लाभ उठाकर अपने सपनों को उड़ान दे सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago