यूटिलिटी

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एफडी से भी बेहतर रिटर्न; 2 लाख जमा करें पाएं तगड़ा ब्याज, जानें कैसे करना होगा निवेश

Post Office Time Deposit: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर अगर आप एक ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां एक रुपया भी डूबने का डर न हो, तो पोस्ट ऑफिस की ‘टाइम डिपॉजिट स्कीम’ (Post Office Time Deposit) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इसे आप पोस्ट ऑफिस की एफडी (FD) भी कह सकते हैं, जो न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि मुनाफे के मामले में भी काफी दमदार है.

क्यों खास  है Post Office Scheme?

सबसे अच्छी बात ये है कि इस स्कीम में सरकार खुद गारंटी लेती है. यानी आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है. अगर आप रिस्क लेना पसंद नहीं करते और चाहते हैं कि निवेश की रकम तय समय बाद ब्याज के साथ बढ़कर मिले, तो यह स्कीम आपके लिए ही बनी है. इसमें आप 1, 2, 3 या 5 साल के लिए अपना पैसा निवेश कर सकते हैं.

ब्याज ही बना देगा मालामाल

अगर आप इस स्कीम का अधिकतम फायदा उठाना चाहते हैं, तो 5 साल वाला विकल्प चुनना सबसे समझदारी भरा है. फिलहाल, पोस्ट ऑफिस 5 साल की अवधि वाले टाइम डिपॉजिट पर 7.5% का शानदार ब्याज दे रहा है.

इसे एक उदाहरण से समझते हैं:
मान लीजिए आपने इस स्कीम में 2 लाख रुपये का निवेश किया. तो 5 साल बाद जब आपकी मैच्योरिटी पूरी होगी, तो आपको 7.5% की दर से करीब 90,000 रुपये का सिर्फ ब्याज मिलेगा. यानी 5 साल बाद आपके हाथ में कुल 2,89,990 रुपये होंगे.

वहीं, अगर आप अपनी निवेश की रकम बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर देते हैं, तो 5 साल बाद ब्याज से आपकी कमाई 2,24,974 रुपये हो जाएगी, जिससे आपका कुल फंड 7 लाख रुपये के पार चला जाएगा.

टैक्स की बचत

सिर्फ ब्याज ही नहीं, ये स्कीम इनकम टैक्स बचाने में भी आपकी मदद करती है. धारा 80C के तहत इसमें निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट मिलती है.

साथ ही इसमें आप महज 1,000 रुपये से अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं.
आप अपनी मर्जी और क्षमता के अनुसार जितना चाहें, उतना पैसा जमा कर सकते हैं. जितनी ज्यादा रकम, उतना ज्यादा ब्याज. आप इसे अकेले (सिंगल अकाउंट) या अपने परिवार के साथ मिलकर (जॉइंट अकाउंट) भी खुलवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदल रहा है HDFC का ये नियम: अब UPI से एटीएम में कैश निकालना पड़ेगा महंगा!

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago