यूटिलिटी

1 जून से बदल रहे हैं ये 5 बड़े नियम, आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर; फटाफट चेक कर लें डिटेल्स

1 June Rule Change: मई का महीना अब खत्म होने की कगार पर है और बस तीन दिन बाद जून की शुरुआत होने वाली है. हर महीने की तरह, इस बार भी पहली तारीख यानी 1 जून 2026 से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. ये बदलाव सीधे आपकी जेब और घर के बजट पर असर डालेंगे. इनमें रसोई गैस की कीमतों से लेकर बैंकों के नियम और हवाई सफर तक शामिल हैं. आइए आसान भाषा में जानते हैं उन 5 बड़े बदलावों के बारे में, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.

एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में चल रहे तनाव की वजह से पिछले कुछ समय से गैस के दामों में तेजी देखी गई है. फिलहाल दिल्ली में 14 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है, जबकि 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 2078 रुपये का है. देखना होगा कि 1 जून को कंपनियां राहत देती हैं या कीमतें और बढ़ाती हैं.

हवाई सफर होगा महंगा या सस्ता?

सिलेंडर के साथ-साथ तेल कंपनियां 1 तारीख को हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के रेट भी बदलती हैं. जेट फ्यूल की कीमतों का सीधा असर फ्लाइट टिकट के दामों पर पड़ता है. मिडिल ईस्ट संकट के कारण इसकी कीमतें भी प्रभावित हुई हैं और इस समय दिल्ली में जेट फ्यूल के दाम 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर चल रहे हैं. 1 जून को होने वाले बदलाव से तय होगा कि आने वाले दिनों में हवाई सफर महंगा होगा या सस्ता.

HDFC Bank में कैश जमा करने के नियम बदले

अगर आपका खाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. 1 जून 2026 से बैंक अपने करंट अकाउंट और अन्य खातों के लिए छोटे नोट और सिक्के जमा करने के नियम बदलने जा रहा है.

अब तक छोटे नोटों को जमा करने की कोई मंथली लिमिट नहीं थी, लेकिन नोट पर करीब 4% और सिक्कों पर 5% का चार्ज लगता था. अब नए नियम के मुताबिक, 20 रुपये या उससे कम के नोटों के लिए हर महीने 10,000 रुपये और सिक्कों के लिए 5,000 रुपये की लिमिट तय कर दी गई है. अगर आप इस लिमिट से ज्यादा पैसे जमा करते हैं, तो आपको अतिरिक्त राशि पर 2% का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: आसमान छूते सोने-चांदी के दामों पर लगा ब्रेक! 28 मई को आई गिरावट, जानें अपने शहर में ताजा रेट

सोलर पैनल लगवाना हो सकता है महंगा

अगर आप अपने घर या दफ्तर में सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं, तो 1 जून से नया नियम लागू हो रहा है. पहली तारीख से सरकार की अप्रूव्ड मॉडल्स और मैन्युफैक्चरर्स लिस्ट (ALMM List-II) अनिवार्य हो जाएगी. इसका मतलब है कि सरकारी योजनाओं और सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में सिर्फ इसी लिस्ट में शामिल सोलर मॉड्यूल का इस्तेमाल हो सकेगा. क्वालिटी बेहतर करने के लिए उठाए गए इस कदम के बाद आशंका है कि बाजार में सोलर पैनल की कीमतें बढ़ सकती हैं.

जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

जून के महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों की लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं. संत गुरु कबीर जयंती और मोहर्रम जैसे त्योहारों के अलावा दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल कई दिन बैंक बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की लिस्ट के अनुसार, जून महीने में 15, 25, 26, 29 और 30 तारीख को अलग-अलग क्षेत्रों में बैंक हॉलिडे रहेगा. हालांकि, इस दौरान आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) के जरिए अपने पैसों का लेन-देन 24×7 कर सकेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

22 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

1 hour ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

2 hours ago