अब नमो भारत ट्रेन में सफर करना न केवल सुविधाजनक बल्कि किफायती भी हो गया है. एनसीआरटीसी द्वारा शुरू किए गए लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम के तहत यात्री नमो भारत ऐप या नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का उपयोग करके यात्रा करने पर लॉयल्टी पॉइंट्स अर्जित कर सकते हैं. इन पॉइंट्स को बाद में मुफ़्त यात्रा के लिए रिडीम किया जा सकता है. यह पहल यात्रियों को बचत का एक शानदार अवसर प्रदान करती है और डिजिटल, पेपरलेस टिकटिंग को बढ़ावा देती है. इस प्रोग्राम के तहत, यात्रियों को एनसीएमसी या नमो भारत ऐप से टिकट बुक करने पर प्रत्येक ₹1 खर्च पर 1 लॉयल्टी पॉइंट मिलेगा, जिसमें प्रत्येक पॉइंट की कीमत ₹0.10 (10 पैसे) होगी. जब यात्री न्यूनतम 300 पॉइंट्स इकट्ठा कर लेंगे, तो वे इन्हें मुफ्त यात्रा के लिए रिडीम कर सकते हैं.
एनसीएमसी कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए, यात्रा करने पर अर्जित लॉयल्टी पॉइंट्स प्रत्येक परिचालन दिवस के अंत में उनके खाते में जुड़ जाते हैं और अगले दिन वे इन्हें टिकट वेंडिंग मशीन (TVM), टिकट काउंटर या टिकट रीडर पर जाँच सकते हैं. उदाहरण के लिए, यदि कोई यात्री ₹100 खर्च करता है, तो उसे 100 लॉयल्टी पॉइंट्स मिलेंगे, जिनकी कीमत ₹10 होगी. पर्याप्त पॉइंट्स इकट्ठा करने के बाद, यात्री इन्हें यात्रा टिकट के रूप में उपयोग कर सकते हैं. बार-बार रिडीम करने की असुविधा से बचाने के लिए, एक साथ पाँच ट्रिप्स तक रिडीम करने की सुविधा दी गई है. इन पाँच ट्रिप्स के किराए के बराबर पॉइंट्स यात्री के एनसीएमसी अकाउंट से कट जाएंगे और ये टिकट सात दिनों के लिए वैध रहेंगे. यानी यात्री को इन पाँच ट्रिप्स को निर्धारित समय सीमा के भीतर उपयोग करना होगा.
नमो भारत ऐप उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए लॉयल्टी पॉइंट्स को देखना और रिडीम करना बेहद आसान है. ऐप के “अकाउंट” सेक्शन में लॉयल्टी पॉइंट्स प्रदर्शित होते हैं और यात्री बस एक क्लिक पर इन्हें रिडीम कर सकते हैं. लॉयल्टी पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए “लॉयल्टी पॉइंट्स” विकल्प पर जाकर “रिडीम” चुनें, जिससे यात्रा टिकट बुक हो जाएगा और किराए के बराबर पॉइंट्स खाते से कट जाएंगे. यदि किसी यात्री को इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो वह ऐप के ‘माई अकाउंट’ सेक्शन में ‘नमो भारत’ सेगमेंट के अंतर्गत FAQ सेक्शन देख सकता है.
इसके अलावा, नए उपयोगकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए, जो यात्री पहली बार नमो भारत ऐप डाउनलोड करेंगे, उन्हें ₹50 (500 लॉयल्टी पॉइंट्स) का वेलकम बोनस मिलेगा. साथ ही, यदि वे किसी अन्य यात्री को ऐप रेफर करते हैं, तो रेफर करने वाले और नए उपयोगकर्ता, दोनों को ₹50 (500 लॉयल्टी पॉइंट्स) का लाभ प्राप्त होगा. अर्जित किए गए सभी लॉयल्टी पॉइंट्स क्रेडिट की तारीख से एक वर्ष तक वैध रहेंगे, जिससे यात्री नियमित रूप से इसका उपयोग कर सकते हैं.
एनसीआरटीसी द्वारा शुरू की गई यह पहल यात्रियों को अधिक किफायती और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. लॉयल्टी प्रोग्राम के माध्यम से न केवल यात्रियों को यात्रा पर बचत करने का अवसर मिलेगा, बल्कि यह डिजिटल टिकटिंग और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा को भी प्रोत्साहित करेगा. यात्री नमो भारत ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. अब सफर करें नमो भारत ट्रेन से, लॉयल्टी पॉइंट्स कमाएँ और मुफ़्त यात्रा का आनंद लें!
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…