IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने धमाकेदार जीत दर्ज की. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया. टीम ने अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 7 विकेट से हार मिली थी.
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैच भी खराब रहा. टीम ने इससे पहले अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 44 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस सीजन के शुरुआती तीन मैचों में राजस्थान की कप्तानी रियान पराग कर रहे हैं, क्योंकि संजू सैमसन अनुपस्थित हैं.
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 152 रन बनाए. जवाब में केकेआर ने 17.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 153 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
केकेआर के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहे. डिकॉक ने 61 गेंदों पर 97 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल थे. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 18 रन बनाए, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर अंगकृष रघुवंशी 22 रन बनाकर नाबाद लौटे.
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज केकेआर की बल्लेबाजी के आगे बेअसर साबित हुए. सिर्फ वानिंदु हसारंगा को 1 विकेट मिला. राजस्थान की टीम के लिए यह हार चिंताजनक है, क्योंकि यह उसकी लगातार दूसरी शिकस्त है.
राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन ही बना पाई. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 28 गेंदों में 33 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल ने 24 गेंदों में 29 रन जोड़े. वहीं, कप्तान रियान पराग ने 15 गेंदों में 25 रनों की तेजतर्रार पारी खेली.
केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. उनके दमदार प्रदर्शन की वजह से राजस्थान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी. अब कोलकाता को जीत के लिए 152 रन बनाने होंगे.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रामदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट्स: एनरिक नॉर्खिया, मनीष पांडे, अंकृश रघुवंशी, अनुकूल रॉय, लुवनीथ सिसोदिया
राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट्स: कुनाल सिंह राठौड़, शुभम दुबे, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, क्वेना माफाका
ये भी पढ़ें- शतक से चुकने के बाद भी इस Record लिस्ट में शामिल हुए श्रेयस अय्यर; सहवाग, वाटसन, गेल और बटलर की कर ली बराबरी
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…