यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली बंपर भर्ती
UP Metro Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी हैं. प्रदेश सरकार ने मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने बंपर वैकेंसी निकाली है. ये भर्ती असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिसर असिस्टेंट के पद पर की जाएगी. इस वैकेंसी के लिए यूपी मेट्रो रेल ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. इसके लिए ऑधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर जा कर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है . यूपी की मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) में भर्ती के लिए 30 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते है.
कुल रिक्तियां
यूपी मेट्रो रेल में कुल 142 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इस भर्ती प्रक्रिया में एग्जिक्यूटिव और नॉन एग्जिक्यूटिव के पदों पर भर्तियां की जाएगी.
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 28 साल रखी गई है.
चयन प्रक्रिया
यूपी मेट्रो रेल में भर्ती की चयन प्रक्रिया के दो चरणों में की जाएगी. पहले चरण में लिखित परीक्षा देनी होगी. वहीं दूसरे चरण यानी डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन को पास करना होगा.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया में अलग अलग वर्ग के लोगो के लिए अलग आवेदन शुल्क निरधारित किए गए है, जैसे सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 590 रुपये का शुल्क तय किया गया है. वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 236 रुपये देने होंगे
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…