इस साल रेलवे ने कमाए करोड़ों रुपए
भारतीय रेलवे ने इस साल चालू वित्त वर्ष में पहले की तुलना में करोड़ो रुपए की कमाई का मुनाफा किया है. अक्टूबर तक चलने वाले वित्त वर्ष में माल ढलाई के जरिए रेलवे ने छप्पर फाड़ कमाई की है. वित्त वर्ष के 7 महीनों में रेलवे को आमदनी में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है. ताजा आंकड़ों में बताया है कि रेलवे ने अक्टूबर 2022 तक 855.63 मीट्रिक टन माल ढुलाई की है. जो पहले की तुलना काफी ज्यादा है.
अप्रैल से लेकर अक्टूबर की अवधि के दौरान कुल मिलाकर 855.63 MT माल की ढुलाई की है. जो पिछले साल समान अवधि में हुई 786.2 MT की तुलाना में पहले से बहुत 9 गुना ज्यादा है. रेलवे ने पिछले साल अप्रैल-अक्टूबर में 78921 करोड़ की तुलना में चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 92345 करोड़ रुपये कमाए हैं जो 17 फीसदी से ज्यादा है.
बता दें कि अक्टूबर में भारतीय रेलवे ने 118.94 MT की माल ढुलाई की है. जो साल 2021 अक्टूबर में 117.34 की MT थी. इस तरह से रेलवे को दोनों साल की तुलना में 1.4 प्रतिशत ज्यादा है. पिछले साल 2021 में 12,313 करोड़ रुपये के माल ढुलाई राजस्व अर्जित हुआ था. जबकि अक्टूबर 2022 में 13,353 रोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व अर्जित किया गया है. इस मामले में रेलवे में 8 प्रतिशत की फायदा हुआ है.
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…