Varanasi News: यूपी, राजस्थान और गुजरात के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे बोर्ड ने वाराणसी से साबरमती (अहमदाबाद) के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (12205/12206) के संचालन और रूट को आधिकारिक मंजूरी दे दी है. 22 आधुनिक एलएचबी (LHB) कोचों वाली यह ट्रेन तीनों राज्यों के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक शहरों को आपस में सीधे जोड़ेगी.
12205/12206 वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा को बेहद आसान बनाएगी. मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, जयपुर और अजमेर सहित 13 प्रमुख स्टॉपेज के साथ यह ट्रेन व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन के शुरू होने की आधिकारिक तारीख की घोषणा रेलवे जल्द ही करेगा.
रेलवे बोर्ड के अनुसार, ट्रेन नंबर 12205/12206 वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुख्य रूप से गोविंदपुरी, टूंडला, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और आबू रोड के रास्ते संचालित की जाएगी. इस मार्ग पर कुल 13 प्रमुख स्टॉपेज बनाए गए हैं, जिनमें मिर्जापुर, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर), टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, पालनपुर, गांधीनगर और मेहसाणा शामिल हैं.
इस सुपरफास्ट ट्रेन के चलने से व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को तीनों राज्यों के बीच सफर करने में भारी राहत मिलेगी. रेलवे द्वारा इसका प्राइमरी मेंटेनेंस वाराणसी में किया जाएगा, जबकि रास्ते में गोविंदपुरी, टूंडला और जयपुर स्टेशनों पर पानी भरने की विशेष व्यवस्था होगी. जल्द ही रेलवे इसकी शुरुआत की आधिकारिक तारीख की घोषणा करेगा.
यह भी पढ़ें-WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार
-भारत एक्सप्रेस
UP-UK Neurocon 2026 Prayagraj: प्रयागराज में 13 से 15 नवंबर तक यूपी-यूके न्यूरोकॉन 2026 का…
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब 'Belonging: A Journey of Love'…
Arjun Singh Sonia Gandhi PM Proposal 1984: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में…
सुप्रीम कोर्ट ने अलग-अलग ऐतिहासिक फैसलों में सीलबंद लिफाफे में पेश दस्तावेजों के आधार पर…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कानूनी बंटवारे के बाद पिता को हिंदू उत्तराधिकार…
Begusarai Gangrape Case: बेगूसराय में चार महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला को…