बिजनौर में कातिल बहू ने सास को मार डाला (इमेज-Bharat Express)
Bijnor Saas Murder/इशरत अली: बिजनौर में एक जालिम बहु ने अपनी बुजुर्ग सास को मामूली कहासुनी को लेकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने कातिल बहू प्रीति को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में प्रीति ने अपनी सास के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की है.
यह मामला धामपुर थाना क्षेत्र के करनावाला गांव का है, जहां 65 वर्षीय ओमवती घर के काम को लेकर अपनी बहू प्रीति को अक्सर टोकती थीं. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था. घटना के दिन भी घर में सास और बहू अकेली थीं. किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया.
आरोप है कि गुस्से में प्रीति ने अपनी सास के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान उसने ओमवती का सिर जमीन पर पटक दिया. गंभीर रूप से घायल ओमवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
घटना के बाद मृतका के बेटे कमल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और मां के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. कमल ने पुलिस के सामने अपनी पत्नी पर ही मां के साथ मारपीट करने का शक जताया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और प्रीति से पूछताछ की.
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान प्रीति ने घटना से जुड़े कई अहम तथ्य बताए. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
पुलिस ने ओमवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और चोटों की प्रकृति को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.
ये भी पढ़ें- करोड़ों का बजट, पहली ही बारिश में निकला दम! डिंडोरी में सांदीपनी विद्यालय भवन की दीवारों में आईं दरारें
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सास-बहू के बीच होने वाले घरेलू विवाद ने जिस तरह एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली, उसने परिवार और आसपास के लोगों को भी झकझोर दिया है. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…