उत्तर प्रदेश

Yoga In Uttar Pradesh: योग दिवस पर राजधानी लखनऊ में भाजपा नेता डॉ. महेंद्र सिंह ने आमजन के साथ किया योगाभ्यास, देखें तस्वीरें

आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास में उत्साहपूर्वक भाग लिया. मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री, MLC डॉ. महेंद्र सिंह लखनऊ पश्चिम विधानसभा के मंडल-1 में योगाभ्यास करते नजर आए.

21 जून, 2025 को उत्तर प्रदेश में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह ने कई तरह के योगासन किए. उनकी कई तस्‍वीरें सामने आई हैं.

डॉ. महेंद्र सिंह की तरह ही लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी कैंट विधानसभा में योग प्रशिक्षण में हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर बताया. गोमती नगर के दारुल उलूम वारासिया में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने योग सत्र में भाग लिया, जिसका आयोजन भाजपा के अनुसूचित मोर्चा द्वारा किया गया.

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में योग सत्र का नेतृत्व किया, जहाँ उन्होंने आठ प्रकार के आसनों का अभ्यास किया और स्वस्थ शरीर की महत्ता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “धर्म का कोई कार्य स्वस्थ शरीर के बिना संभव नहीं.” उनके साथ मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और सांसद रवि किशन भी शामिल हुए.

वहीं, प्रदेश के राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया. बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश में 4,075 स्थानों पर आयुष विभाग द्वारा योग सत्र आयोजित किए गए, जिसमें लाखों लोगों ने भाग लिया.

इस वर्ष का थीम “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” था, जो व्यक्तिगत और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के बीच सामंजस्य को दर्शाता है. आज मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने उत्तर प्रदेश में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता पैदा की.

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

36 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

50 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

9 hours ago