राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन.
राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का लखनऊ स्थित पीजीआई में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सत्येंद्र दास पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. ब्रेन स्ट्रोक के बाद सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को पीजीआई में भर्ती कराया गया था, तभी से उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था. महंत सत्येंद्र दास के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है.
महंत सत्येंद्र दास के पार्थिव शरीर को थोड़ी देर में अयोध्या ले जाया जाएगा. वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. महंत सत्येंद्र दास के निधन से संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई है.
एसजीपीजीआई ने एक बयान में कहा, ‘सत्येंद्र दास जी को स्ट्रोक हुआ है. उन्हें मधुमेह और उच्च रक्तचाप है और वे फिलहाल न्यूरोलॉजी आईसीयू में भर्ती थे. पीजीआई प्रशासन के अधिकारी PRO ने बताया कि सुबह उन्होंने पीजीआई में अंतिम सांस ली.
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निधन पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी, प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, आचार्य सत्येंद्र दास जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है.
-भारत एक्सप्रेस
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…