उत्तर प्रदेश

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक कड़ी किलेबंदी

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ा कर दी गई है. यूपी-दिल्ली के गाजीपुर और अप्सरा बॉर्डर पर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और पीएसी (PAC) के जवानों को तैनात कर दिया गया है.

नोएडा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है. इंदिरापुरम, शालीमार गार्डन और शाहदरा जिले की पुलिस दिल्ली जाने वाली गाड़ियों की इनपुट के आधार पर सघन चेकिंग कर रही है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके.

इनपुट के आधार पर चेकिंग की जा रही

आईएएनएस से बातचीत करते हुए इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने कहा, ‘कल से ही हमारी ओर से चेकिंग की जा रही है और आज भी 100 के ऊपर सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और पीएसी के जवानों की मौजूदगी है. इस दौरान हमारी ओर से ध्यान रखा जा रहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले. किसी को कोई असुविधा न हो. इनपुट के आधार पर चेकिंग की जा रही है. आवश्यकता बढ़ने पर जवानों की संख्या में हम बढ़ोतरी भी कर सकते हैं.’

शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह ने कहा, “आज दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन बुलाया गया था. जैसा कि आप देख सकते हैं, त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और कई त्योहार आने वाले हैं. सीनियर अधिकारियों के आदेश पर, सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए बैरियर और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. हम लोगों की ओर से आगे भी सुरक्षा व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाएगा.”

एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया,

‘दिल्ली पुलिस से हम लोग समन्वय बनाए हुए हैं. इनपुट के आधार पर जो भी जानकारी है, हम लोगों की ओर से एक दूसरे के साथ साझा किया जा रहा है. ओयो होटल में चेकिंग की जा रही है. सार्वजनिक स्थानों पर मूवमेंट किया जा रहा है. सड़क पर पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है.’

पूरे जिलें में धारा 163 को लागू कराने के लिए निगरानी की जा रही

नोएडा के एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन पर आईएएनएस से कहा, ‘जिले में बीएनएसएस की 163 धारा लागू की गई है. शांति व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है. पूरे जिलें में धारा 163 को लागू कराने के लिए निगरानी की जा रही है.’

दिल्ली के शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, ‘सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए, हमने शाहदरा जिले में अपने पूरे स्टाफ को अलर्ट पर रखा है. खास तौर पर, हमारे बॉर्डर एरिया में सात बॉर्डर पिकेट हैं जो गाजियाबाद जिले से जुड़ते हैं. इनमें सबसे अहम अप्सरा बॉर्डर पिकेट है, जहां हम अभी मौजूद हैं. हमने यहां जरूरी स्टाफ तैनात किया है, जिसमें हमारे लोकल स्टाफ, ट्रैफिक डिपार्टमेंट के साथ तालमेल बिठाकर ट्रैफिक पुलिस के लोग और अतिरिक्त फोर्स शामिल हैं.’

यह भी पढ़ें-CJP प्रदर्शन के चलते सात मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, दिल्ली बार्डर सहित 8 जगहों पर नाके, 7 ट्रेन रद्द

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

19 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

33 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अवमानना याचिका दायर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर रोक लगाने के…

39 minutes ago