उत्तर प्रदेश

2017 से पहले सिर्फ ‘डेढ़’ एक्सप्रेस-वे, आज प्रदेश में दौड़ रहे 10 सुपर एक्सप्रेस-वे: सीएम योगी

CM Yogi Tweet on UP Development: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए राज्य में पिछले कुछ सालों में हुए बुनियादी विकास का खाका खींचा है. सीएम योगी ने कहा कि सड़क, रेल और हवाई सफर केवल दूरियों को ही कम नहीं करते, बल्कि ये लोगों के जीवन में समय की बचत और समृद्धि की नई उम्मीदें लेकर आते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में इन विकास की जीवन रेखाओं की हालत काफी खराब थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने ‘स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी’ के मंत्र पर काम करते हुए यूपी की पूरी तस्वीर ही बदल कर रख दी है.

डेढ़ एक्सप्रेस-वे से लेकर 10 तक का सफर

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि बीजेपी की सरकार आने से पहले देश के सबसे बड़े सूबे में केवल ‘डेढ़’ एक्सप्रेस-वे हुआ करता था, लेकिन आज के समय में उत्तर प्रदेश में कुल 10 एक्सप्रेस-वे धरातल पर सुचारू रूप से चल रहे हैं. इसी तरह विमान सेवाओं का दायरा भी पहले कुछ चुनिंदा शहरों तक ही सीमित था, जो अब बढ़कर 12 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों तक पहुंच चुका है.

यातायात के मोर्चे पर एक और बड़ा बदलाव जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले जहां यूपी के एक भी शहर में मेट्रो ट्रेन नहीं चलती थी, वहीं आज राज्य के 7 प्रमुख शहरों में मेट्रो नेटवर्क आम लोगों के जीवन को नई रफ्तार दे रहा है.

बदल रही आम जनमानस की जिंदगी

सरकार का मानना है कि इन तमाम बदलावों से जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर सुधार हुए हैं. किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अब बड़े और सुलभ बाजार मिल रहे हैं, युवाओं के लिए पढ़ाई और रोजगार के रास्ते आसान हो गए हैं, और कामकाजी लोगों का काफी समय बच रहा है. इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय परिवारों की आय के साधन भी मजबूत हुए हैं.

गांव से लेकर कस्बों और बड़े शहरों तक नागरिकों की जिंदगी में आया यह बदलाव आज के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की एक नई और मजबूत पहचान बन चुका है, जिससे हर परिवार के जीवन में खुशहाली बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

क्या ऐसे तबाह होगी हमारी धरती? मृत तारे के पास मिला वो खौफनाक राज, जिसे वैज्ञानिक भी नहीं समझ पा रहे

Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…

16 seconds ago

हरियाणा से आ रहा था मौत का सामान, अमृतसर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध इथेनॉल से भरा ट्रक पकड़ा

Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…

34 seconds ago

PET परीक्षा का दूसरा चरण कल, लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक बच्चों की छुट्टी, जानिए क्या हैं एग्जाम के नए नियम

UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…

12 minutes ago

दिवाली पर 12 लाख कर्मचारियों की खुलेगी किस्मत! 5% DA बढ़ते ही सैलरी में बंपर उछाल; जानें किसको कितना फायदा

DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…

23 minutes ago

छू कर खेल को समझने की नई क्रांति, कैसे युवा इंजीनियर दिव्यांग एथलीट्स के लिए बदल रहे हैं खेल की दुनिया

Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…

28 minutes ago

ड्रोन डॉक्टर्स ऑफ नॉर्थ-ईस्ट: युवा पायलटों ने बदली मेडिकल डिलीवरी की तस्वीर, 80% तक घटा इंतजार

Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…

38 minutes ago