UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में रविवार को पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1494 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सहित अन्य लोग मौजूद रहे. इससे पहले डीजीपी राजीव कृष्णा ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया.
मालूम हो कि 60244 सिपाहियों की भर्ती के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस के आधुनिकीकरण के प्रक्रिया के तहत दूरसंचार विंग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई गई थी. इसके आधार पर ही सहायक परिचालकों और कर्मशाला कर्मचारियों का चयन किया गया है. जिन लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, उनमें 1314 सहायक परिचालक और 120 कर्मशाला कर्मचारी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: CM योगी ने PM मोदी को भेंट किया GI क्राफ्ट निर्मित शिवलिंग, नंदी और त्रिशूल
इस मौके पर सीएम योग ने कहा कि 30 हजार भर्ती के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके काम चल रहा है. हमने ट्रेनिंग क्षमता बढ़ाई है. पहले हमने मिलिट्री और अर्ध सैनिक बलों को ट्रेनिंग सेंटर लिए थे. आज 60244 पुलिस के सिपाही अपने सेंटर पर ट्रेनिंग कर रहे हैं. किसी के ट्रेनिंग सेंटर को हायर नहीं किया गया. पुलिस को बेहतर आवासीय सुविधा दी रही है. कई जिलो में पुलिस लाइन नहीं थी, हम लोगों ने पुलिस लाइन बनाई. 1970-71 से यूपी में पुलिस कमिश्नरी बनाने की मांग की जा रही थी. इस पर भी हमने निर्णय लिया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पुलिस उदाहरण बनी हुई है. हर भारतवासी आज स्वीकार करता है कि यूपी में कानून व्यवस्था सही हुई है. महाकुंभ जैसे आयोजन में यूपी पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता उसके व्यवहार से इतना भव्य आयोजन सफल हुआ. आज हम उस दौर में आ चुके हैं, जब देश स्वतंत्र है. पुलिस को आम नागरिक के प्रति संवेदनशील होना पड़ेगा. प्रदेश की आधी आबादी को किनारे करके हम विकास नहीं कर सकते. इसीलिए यूपी पुलिस में महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है.
Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…