उत्तर प्रदेश

“किसी सनातनी की चोटी काटना निंदनीय”, इटावा कथावाचक विवाद पर देवकीनंदन ठाकुर का बयान, बोले- हमें जातियों में नहीं बंटना चाहिए

इटावा की हालिया घटना पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर (Devkinandan Thakur) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इटावा में 21 जून को कथावाचकों मुकुट मणि यादव और संत कुमार यादव के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार हुआ था. घटना के बाद हो रही राजनीति पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि किसी के साथ भी दुर्व्यवहार करना गलत है. हम खुद प्रचार करते हैं कि कलावा पहनो, चोटी रखो, तिलक लगाओ.

Devkinandan Thakur ने क्या कहा?

देवकीनंदन ठाकुर (Devkinandan Thakur) ने कहा कि किसी भी सनातनी की चोटी काटना, उसका अपमान करना, अत्यंत निंदनीय कृत्य है और ये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है. उन्होंने ये भी अपील की कि हमें जातियों में नहीं बंटना चाहिए. देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि मैं जातिगत बातों और जातियों में नहीं बंधना चाहता हूं. मैं सभी सनातियों को जोड़ना चाहता हूं.

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, “मैं देख रहा हूं कि एक गांव में एक घटना घटी और इसको लेकर देश के कुछ बड़े नेता बयान दे रहे हैं. कई बड़े नेता हैं जो सिर्फ जाति के नाम पर कूद पड़े. वो लोग जातियों के विरोध में बयान दे रहे हैं. ये लोग वही काम कर रहे हैं जो अंग्रेजों ने किया.”

कथावाचक देवकीनंद ने आगे कहा, “सनातन में, पुराणों में जितने भी अवतार हुए, वो धर्म की स्थापना के लिए हुए. धर्म की स्थापना करना ही हम सबका दायित्व है. हम इस देश में धर्म की स्थापना करें, न कि धर्म का खंडन करें. हम सबको चाहिए कि एक साथ रहकर धर्म का सम्मान करना चाहिए. धर्म को बढ़ाना चाहिए और देश को बचाना चाहिए. ये हमारा कर्तव्य होना चाहिए.”

कोई भी व्यक्ति कथा कर सकता है- देवकीनंदन

क्या ब्राह्मण के अलावा किसी अन्य जाति का व्यक्ति कथा कर सकता है? इस पर देवकीनंदन ठाकुर ने जवाब दिया और कहा कि कोई भी व्यक्ति कथा कर सकता है. कथा प्रवचन कोई भी कहीं भी करे, इसमें क्या बुराई है? उन्होंने कहा, “हमने रसखान को स्वीकार किया है. रसखान के पद हम लोग गाते हैं. इसमें जाति के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए. हम सभी को एक होना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- कथावाचक कांड के बाद इटावा के दांदरपुर में बवाल, यूपी पुलिस से भिड़ी ‘अहीर रेजिमेंट’, खूब हुई पत्थरबाजी

इटावा के घटनाक्रम पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, “वहां जो भी घटनाएं हुई हैं, इसके लिए कानून है. प्रशासन है. प्रशासन अपना काम करे और जिसकी गलती है उसे सजा दे. लेकिन बड़े-बड़े पदों पर बैठे लोगों को जातिवाद फैलाकर समाज को नहीं लड़ाना चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago