महाकुंभ नगर: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में महाकुंभ नगरी में सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का ऐसा प्रबंधन किया गया है कि श्रद्धालु न केवल प्रसन्न हैं, बल्कि सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं. श्रद्धालुओं ने इस बार की व्यवस्था को ‘सुपर से भी ऊपर’ बताया है. साथ ही व्यवस्था में लगे सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार की भी जमकर तारीफ की.
देश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने सरकार द्वारा किए गए इंतजामों की तारीफ करते हुए बताया कि इस बार की व्यवस्थाएं पहले के मुकाबले कहीं अधिक सुदृढ़ और सुव्यवस्थित हैं. खासकर सुरक्षा बलों और पुलिस प्रशासन का रवैया श्रद्धालुओं के प्रति अत्यंत सहयोगात्मक है.
इंदौर की श्रद्धालु नीलू ने कहा कि योगी जी की मेहनत यहां साफ झलक रही है. पूरी व्यवस्था बहुत शानदार है, जिससे हमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है. जयपुर की शकुंतला शर्मा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोदी-योगी की जोड़ी ने बेहतरीन काम किया है. व्यवस्था सुपर से भी ऊपर है. स्नान के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई. सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाएं काबिले-तारीफ हैं.
जयपुर की ही अलका शर्मा ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि 20-25 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. यहां हर जगह सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जो हर संभव मदद कर रहे हैं. थोड़ी-थोड़ी दूर पर ई-रिक्शा की भी व्यवस्था है. वहीं, राजस्थान की कंचन ने कहा कि महाकुंभ में सफाई, सुरक्षा और यातायात की जो व्यवस्था की गई है, वह वास्तव में उम्दा है. सरकार ने सभी पहलुओं पर ध्यान दिया है.
राजस्थान के मुरारीलाल शर्मा, जो पहले भी कई बार कुम्भ मेलों में आ चुके हैं, ने बताया कि इस बार का महाकुंभ पहले से कहीं अधिक सुव्यवस्थित है. उन्होंने कहा कि सफाई से लेकर कानून व्यवस्था तक, हर चीज में सुधार दिख रहा है. इतनी विशाल भीड़ के बावजूद हर काम सुचारू रूप से चल रहा है.
जयपुर की नमिता ने सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों का व्यवहार बहुत ही सहयोगी और दोस्ताना है. वे श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता कर रहे हैं.
लखीमपुर जिले की राधा ने उत्साहपूर्वक कहा कि हमारे योगी बाबा ने अद्भुत व्यवस्था की है. इतनी भीड़ के बावजूद सबकुछ व्यवस्थित ढंग से चल रहा है. ऐसा प्रबंधन पहले कभी नहीं देखा. पुलिसकर्मी भी श्रद्धालुओं को भाई-बहन की तरह सहयोग कर रहे हैं. जयपुर की माया शर्मा ने कहा कि इस बार की व्यवस्थाएं पहले के मुकाबले कई गुना बेहतर हैं. मोदी और योगी जी ने बहुत अच्छा काम किया है. हम सभी का पूरा समर्थन उन्हें है.
महाकुंभ 2025 में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं इस बात का प्रमाण हैं कि योगी सरकार ने महाकुंभ की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए हर आवश्यक पहलू पर विशेष ध्यान दिया है. यातायात, सुरक्षा, सफाई और स्नान घाटों की बेहतरीन व्यवस्था के चलते श्रद्धालु निश्चिंत होकर आस्था के इस महासंगम में शामिल हो रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Koffee With Karan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद…
किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.…
Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…
Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…
यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…