उत्तर प्रदेश

‘…तो शर्मा बचेंगे न वर्मा, जिस दिन तिरंगे में आ गया चांद’, धीरेंद्र शास्त्री ने यूपी में युवाओं को किया संबोधित, बोले- हिंदुओं एक हो जाओ

यूपी के बांदा में बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी और सामाजिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस बार सीधे तौर पर ‘जातिवाद बनाम राष्ट्रवाद’ का मुद्दा उठाया है. उनका कहना है कि अगर हिंदू अपनी जातियों में ही उलझे रहे, तो आने वाला भविष्य काफी डरावना हो सकता है.

धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिस दिन देश के तिरंगे पर चांद का निशान आ गया, उस दिन कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “उस वक्त न तो शर्मा बचेंगे, न वर्मा. न क्षत्रिय सुरक्षित रहेंगे और न ही रैदास को मानने वाले. ऊंच-नीच और अगड़े-पिछड़े का सारा भेदभाव धरा का धरा रह जाएगा.” उन्होंने पड़ोसी देश बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए वहां हुई हिंसा और महिलाओं पर हुए अत्याचारों का जिक्र किया और कहा कि इतिहास से सबक लेना बहुत जरूरी है.

दूसरों से सीखें संगठित होने की कला

बांदा के इस कार्यक्रम में उन्होंने हिंदुओं की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में वही ताकतवर है जो संगठित है. उन्होंने दूसरे समुदायों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भले ही कई फिरके हों, लेकिन धर्म की बात आते ही वे सब एक हो जाते हैं. इसके उलट, भारत में हिंदू अपनी पहचान सिर्फ अपनी जाति से बताते हैं. शास्त्री जी ने अफसोस जताते हुए कहा, “अगर किसी से पूछो कि तुम कौन हो, तो वह खुद को पंडित, मौर्य या यादव बताता है, हिंदू नहीं. यही वजह है कि देश के 9 राज्यों में हिंदुओं की आबादी घट रही है.”

धीरेंद्र शास्त्री का परिवार नियोजन मंत्र

जनसंख्या के मुद्दे पर बोलते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने एक नया और विवादित सुझाव दे डाला. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी आबादी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने एक नारा देते हुए कहा कि अब ‘दो बच्चों’ से काम नहीं चलेगा, बल्कि हिंदुओं के चार बेटे होने चाहिए. उनके मुताबिक:

  • दो बच्चे घर-गृहस्थी और परिवार संभालने के लिए.
  • एक बच्चा स्वयंसेवक संघ (RSS) के लिए समर्पित होना चाहिए.
  • एक बच्चा हिंदू राष्ट्र की सेवा के लिए होना चाहिए.

राष्ट्रवाद ही एकमात्र रास्ता

धीरेंद्र शास्त्री ने अंत में लोगों से अपील की कि वे जातिवाद के खोखले जाल से बाहर निकलें. उन्होंने कहा कि जातियों ने हिंदू समाज को भीतर से कमजोर कर दिया है, जिसका फायदा बाहरी ताकतें उठा रही हैं. उनके अनुसार, वर्तमान समय में हिंदुओं के खिलाफ एक गहरी साजिश रची जा रही है ताकि उन्हें बांटा जा सके. इस खतरे से बचने का सिर्फ राष्ट्रवाद ही एक रास्ता है.

ये भी पढ़ें: ‘आप शंकराचार्य कैसे…24 घंटे में बता दो’, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रशासन ने भेजा नोटिस

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago