उत्तर प्रदेश

रोगियों के प्रति असंवेदनशील पांच डॉक्टर होंगे बर्खास्त, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव को कार्रवाई के दिए निर्देश

रोगियों के प्रति असंवेदनशील व्यवहार और काम में लापरवाही बरतना पांच डॉक्टरों को भारी पड़ा. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पांचों डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं. बछरावां में तैनात डॉ. नीलिमा आर्या, डॉ. अन्जू वर्मा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. प्रशान्त कु‌मार एवं डॉ. अभिलाषा भारद्वाज लगातार अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरत रही थीं. रोगियों के प्रति असंवेदनशील व्यवहार भी था.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य को इन डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही बछरांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अव्यवस्था की लगातार शिकायतें मिल रही थीं.  डिप्टी सीएम ने बताया कि अपर निदेशक, लखनऊ मण्डल से 30 मई को आकस्मिक निरीक्षण कराया. निरीक्षण में कई शिकायतें सही पाई गईं.

पांच डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को बछरांवा से बलिया में स्थानान्तरित करते हुए आरोप-पत्र देकर उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य को दिये गये हैं. वहीं, अनधिकृत रूप से बिना सूचना लम्बे समय से अनुपस्थित रहने पर डॉ. इन्द्रभूषण जायसवाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की गयी है.

साथ ही अमेठी के गौरीगंज स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप कुमार को शासन ने 3 जनवरी 2025 को जिला चिकित्सालय, बलिया स्थानान्तरित किया था. इसके बावजूद डॉ. संदीप ने बलिया जिला चिकित्सालय में ज्वाइन नहीं किया.

बिना सूचना अनुपस्थित डॉक्टरों पर भी गिरी गाज

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बृजेश यादव की पीजी पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद उनकी तैनाती जिला चिकित्सालय, हरदोई (वर्तमान में स्वशासी मेडिकल कॉलेज, हरदोई) में 21 जनवरी 2021 को की गई थी लेकिन डॉ. बृजेश यादव ने तैनाती स्थल पर अब तक ज्वाइन नहीं किया. लिहाजा दोनों चिकित्साधिकारियों को शासन के आदेशों को न मानने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.

निलम्बन के पश्चात डॉ. बृजेश यादव को लखनऊ मण्डलीय अपर निदेशक कार्यालय तथा डॉ. संदीप कुमार को आजमगढ़ मण्डलीय अपर निदेशक कार्यालय में सम्बद्ध कर दिया गया है. लखनऊ के लोक बन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डॉ. ऊषा चन्द्रा बिना सूचना अनधिकृत रूप से गैरहाजिर हैं. उनके विरूद्ध भी विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं.

बलरामपुर स्थित मेमोरियल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शारदा रंजन के विरूद्ध भी चिकित्सालय की साफ-सफाई न रखने, मरीजों के चिकित्सकीय कार्यों एवं पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने हेतु आरोप-पत्र देकर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को दिये गये हैं.

Vikas Shukla

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

53 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

58 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

1 hour ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

1 hour ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

2 hours ago