सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr Rajeshwar Singh) ने शनिवार को आशियाना स्थित अपने आवास पर कार्यक्रम का आयोजन कर अपनी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों – नीलमथा, चंद्रावल, रानियापुर, कूढ़ा ईंटगांव, बिजनौर, आशियाना, किला गांव, अंबेडकर पुरम और गौर में 10 नए ताराशक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने इन केंद्रों को सरोजनीनगर की मातृशक्ति को समर्पित किया.
इन 10 नए केंद्रों के साथ सरोजनीनगर में अब तक 162 ‘ताराशक्ति सिलाई केंद्र’ स्थापित किए जा चुके हैं. इन सभी केंद्रों के लिए 17,000 से अधिक सिलाई मशीनें मैन्युअल, ऑटोमैटिक, पीको और इंटरलॉकिंग सहित, विधायक द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं.
डॉ. सिंह द्वारा अपनी मां स्वर्गीय तारा सिंह जी की स्मृति में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य सिर्फ सिलाई प्रशिक्षण नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, संगठन निर्माण और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है. डॉ. सिंह का मानना है कि ताराशक्ति केंद्र केवल प्रशिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और संगठित करने का सशक्त माध्यम भी हैं.
इन केंद्रों के माध्यम से सरोजनीनगर में 10,000 से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संगठित होकर आर्थिक और सामाजिक रूप से सक्रिय हैं. इन केंद्रों पर सरकार की महिला-हितैषी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी सुनिश्चित कराया जाता है, जिससे ये केंद्र सामाजिक सुरक्षा के प्रभावी मंच बनकर उभरे हैं.
डॉ. सिंह ने शनिवार को अपने आवास पर बड़ी संख्या में आए क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात की. सभी से सरलता पूर्वक मिले. इस दौरान विधायक ने बड़ी गंभीरतापूर्वक क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रभावी समाधान का वादा किया. हर कोई, विशेष रूप से युवा वर्ग डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ फोटो खींचने, उनके साथ सेल्फी लेने को आतुर नजर आ रहा था.
विधायक से मिलने वालों में अनिल सिंह गहलोत, पूर्व विधायक गौरीगंज चंद प्रकाश मिश्रा मटियारी, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, गंगा राम भारती, राजेंद्र प्रसाद यादव पूर्व प्रधान, पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत,चेयरमैन प्रतिनिधि बंथरा रंजीत रावत, करुणा सारस्वत, अनूप शर्मा, राजेंद्र बाजपेयी, अनिल सिंह, शेर अली ख़ान, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष के श्रीवास्तव, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, अंजली बाजपेयी, शिव कुमार सिंह चच्चू, सामेंद्र सिंह, अध्यक्ष लेटे हुए हनुमान जी मंदिर लखनऊ, डॉक्टर विवेक तागड़ी, शिव बक्श सिंह, सुभाष पासी, राजन मिश्रा, राजीव बाजपेयी राजेश चावला, दल बहादुर सिंह, शिव शंकर विश्वकर्मा, साधना गुप्ता, पूजा सिंह, अनीता तिवारी अन्नू, राम नरेश रावत, गणेश जोशी, उमेश तिवारी, रेनू सिंह, मधु चौरसिया रीना त्रिपाठी आदि प्रमुख रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…