उत्तर प्रदेश

शिक्षा का मंदिर या कुछ और? गाजीपुर के स्कूल में हाथ उठाकर दुआ करते दिखे बच्चे, वीडियो देख भड़के लोग

रिपोर्ट- के.के. राय


गाजीपुर के एक प्राइवेट स्कूल से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे उर्दू में प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं. यह मामला गाजीपुर की कासिमाबाद तहसील के एमआरडी पब्लिक स्कूल का है, जिसे लेकर अब विवाद इतना बढ़ गया है कि प्रशासन को इसमें दखल देना पड़ा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मरदह क्षेत्र के सेवठा सिंगेरा गांव में स्थित इस स्कूल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ. वीडियो में देखा जा सकता है कि सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त इस स्कूल की मॉर्निंग असेंबली में बच्चे पारंपरिक इस्लामिक तरीके से हाथ उठाकर उर्दू में दुआ पढ़ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 23 या 24 दिसंबर का है.

हैरानी की बात तो यह है कि जो छात्रा इस दुआ को लीड कर रही थी, वह एक ब्राह्मण परिवार से है. स्थानीय लोगों और स्कूल के ही कुछ छात्रों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन जानबूझकर बच्चों पर यह थोप रहा था. चर्चा तो यह भी है कि जब कुछ समय पहले छात्रों ने स्कूल में हनुमान चालीसा पढ़ने की इच्छा जताई थी, तो अध्यापकों ने उन्हें कथित तौर पर डांटकर बिठा दिया था.

हिंदू संगठनों और क्षत्रिय महासभा में नाराजगी

जैसे ही यह वीडियो लोगों के मोबाइल तक पहुंचा, स्थानीय हिंदू संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने इस मामले को लेकर एसडीएम कासिमाबाद को एक शिकायती पत्र सौंपा है. उन्होंने सीधे तौर पर स्कूल प्रबंधन की मंशा पर सवाल उठाए हैं और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह का भेदभाव और एकतरफा नियम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया

विवाद बढ़ता देख गाजीपुर प्रशासन भी तुरंत एक्शन मोड में आ गया है. अपर जिलाधिकारी (ADM) आयुष चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आदेश दे दिया है. उन्होंने साफ किया है कि किसी भी शिक्षण संस्थान में अगर नियमों के विरुद्ध गतिविधियां पाई गई, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी.

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने भी स्कूल मैनेजमेंट को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर जवाब मांगा है. फिलहाल, पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस बात का इंतज़ार कर रहे हैं कि जांच के बाद स्कूल पर क्या गाज गिरती है.

ये भी पढ़ें: मजहब की दीवार लांघकर ‘रूबी’ बनी सन्नी की दुल्हन; इंस्टाग्राम पर शुरू हुई लव स्टोरी, मंदिर में लिए सात फेरे

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

8 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

15 minutes ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

1 hour ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

1 hour ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

1 hour ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago