उत्तर प्रदेश

पत्नी से झगड़े के बाद उफनती नदी में कूदा युवक, गाजीपुर पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Ghazipur Suicide Attempt: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने उफनती गोमती नदी के पुल से छलांग लगा दी.

हालांकि, गनीमत यह रही कि बाढ़ के तेज बहाव में बहने के बावजूद युवक ने हिम्मत नहीं हारी और एक बबूल के पेड़ की डाल पकड़कर अपनी जान बचा ली. बाद में पुलिस और स्थानीय नाविकों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला.

पुल पर छोड़ा बाइक और मोबाइल

घटना गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र की है. वाराणसी के बड़ागांव निवासी 33 वर्षीय चंदन कुमार तिवारी का गुरुवार को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था. झगड़े से आहत होकर चंदन रात करीब 9 बजे बाइक से वाराणसी-गोरखपुर हाईवे स्थित गोमती नदी के पुल पर पहुंचा.

उसने पुल की रेलिंग के पास अपनी बाइक और मोबाइल फोन रखा और सीधे उफनती गोमती नदी में छलांग लगा दी. इन दिनों गोमती नदी में बाढ़ आई हुई है और पानी का बहाव काफी तेज है. रात के अंधेरे में युवक के कूदने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी.

पुलिस और मछुआरें नदी में उतरे

हादसे की खबर मिलते ही खानपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडेय और सिधौना चौकी प्रभारी सुधीर कुमार राय पुलिस टीम और स्थानीय मछुआरों को साथ लेकर नाव से नदी में उतरे.

घना अंधेरा और उफनती नदी रेस्क्यू टीम के लिए बहुत बड़ी चुनौती बने हुए थे. पुलिस टॉर्च की रोशनी में युवक को ढूंढ रही थी और लाउडस्पीकर से लगातार आवाज देकर चंदन को हिम्मत बांधे रखने की अपील कर रही थी.

नाविकों ने निकाला बाहर

काफी मशक्कत के बाद टॉर्च की रोशनी में दिखा कि चंदन बाढ़ के पानी के बीच स्थित एक बबूल के पेड़ की डाल को कसकर पकड़े हुए खड़ा था. इसके बाद नाविकों ने बहाव के बीच बेहद सावधानी से नाव को पेड़ के पास पहुंचाया और चंदन को सुरक्षित खींच लिया.

चौकी लाकर चंदन का मेडिकल कराया गया और परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस और नाविकों की इस तत्परता की वजह से एक परिवार का चिराग बुझने से बच गया.

यह भी पढ़ें: 4 साल की पढ़ाई, पूरी फीस पर मार्कशीट फर्जी; बरेली के कॉलेज में अलग लेवल का फर्जीवाड़ा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

19 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

30 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

38 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago