उत्तर प्रदेश

गोरखपुर पुस्तक महोत्सव: CM योगी ने कहा- स्मार्टफोन की बजाय अच्छी पुस्तकों में अपना समय लगाएं, उद्घाटन में आचार्य पवन त्रिपाठी भी हुए शामिल

गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से कहा कि स्मार्टफोन की जगह अच्छी पुस्तकों में अपना समय निवेश करें. यह बात उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) परिसर में आयोजित गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025 के उद्घाटन के मौके पर कही. यह पुस्तक मेला 1 से 9 नवंबर तक चलेगा. इसका आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) और डीडीयू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है.

सीएम योगी ने इस अवसर पर बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं और विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि व्यक्ति की सबसे सही मार्गदर्शक और सच्ची साथी अच्छी पुस्तकें होती हैं. उन्होंने भारत की श्रवण परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे ऋषियों ने ज्ञान को लिपिबद्ध कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अद्भुत परंपरा विकसित की.

डबल इंजन सरकार में बेहतर शिक्षा व्यवस्था

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्यभर में पुस्तकालयों का जाल बिछा रही है. प्रदेश की 57,600 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों के साथ पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं. 1.56 लाख से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में से 1.36 लाख विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है, जिनमें पुस्तकालय और डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है ताकि बच्चों में पढ़ने की संस्कृति विकसित हो सके.

आचार्य पवन त्रिपाठी का वक्तव्य

इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट, मुंबई के कोषाध्यक्ष व एनबीटी एडवाइजरी कमेटी के सदस्य आचार्य पवन त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में विचार व्यक्त किया कि गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि में ज्ञान का यह महोत्सव महज कोई संयोग नहीं है. यह विधि का विधान है कि जिस कर्मभूमि से एक ऐसे चिंतक और तपस्वी ने दुनिया को मौलिकता और भारतीय ज्ञान परंपरा का संदेश दिया, आज उसी महान परंपरा के एक योगी ने कर्मयोगी बनकर प्रदेश को नई दिशा और ऊंचाइयों देने का काम कर रहे है. यह पुस्तक महोत्सव पुरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में शिक्षा का संचार करेगा. पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देगा और ऐसे नागरिक तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा, जो क्षेत्र का भी नाम रोशन करेंगे और राष्ट्र निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाएंगे.यह महोत्सव केवल पुस्तकों का महोत्सव नहीं बल्कि ज्ञान, संस्कृति और विचारधारा का महासंगम है.

इस मौके पर सांसद रविकिशन शुक्ला, विधायकगण विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, श्रीराम चौहान, श्रवण निषाद, विमलेश पासवान, महिला आयोग उपाध्यक्ष चारू चौधरी, डीडीयू की कुलपति प्रो पूनम टंडन, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, एनबीटी के अध्यक्ष मिलिंद मराठे, निदेशक युवराज मलिक सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago