गोरखपुर में 14 वर्षीय किशोर आर्यवर्धन सिंह की जेसीबी की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है. भाजपा नेता और मृतक छात्र के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट पर गहरा आक्रोश जताया है. उन्होंने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता की भूख ने उन्हें कुंठित और संकुचित मानसिकता का बना दिया है. श्रीनेत ने भावुक होते हुए सवाल किया कि आज उनका बेटा चला गया है, अगर ऐसी घटना अखिलेश यादव के परिवार में होती, तो क्या वे इसी तरह की राजनीति करते?
पूरी घटना को बयां करते हुए ओंकार सिंह श्रीनेत ने बताया कि 18 नवंबर को दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच उनका बड़ा बेटा आर्यवर्धन अपनी सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छोटी बहन को स्कूल से लेने जा रहा था. उसी समय सपा प्रमुख का पीडीए रथ वहां से गुजरा था और काफिले पर फूल बरसाने के लिए तीन-चार जेसीबी आगे बढ़ रही थीं.
इसी दौरान एक जेसीबी की चपेट में आकर आर्यवर्धन नीचे गिर गया. पिता का आरोप है कि धक्का लगने के बाद शायद उसकी जान बच सकती थी, लेकिन चालक ने जेसीबी उसके ऊपर चढ़ा दी और भागने लगा, जिसे बाद में लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा. श्रीनेत ने इस बात पर भी गहरी पीड़ा जताई कि एम्स बेहद नजदीक होने के बावजूद मौके पर मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, आखिरकार दो लड़कों ने ऑटो से उनके बेटे को अस्पताल पहुंचाया.
अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए सीसीटीवी फुटेज को खारिज करते हुए श्रीनेत ने इसे एआई (AI) से बना फर्जी वीडियो करार दिया और कहा कि हादसा सबकी आंखों के सामने हुआ था. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके घर आकर शोक संवेदना जताई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है.
वहीं, गोरखपुर के एसपी सिटी निमिष पाटिल ने जानकारी दी कि एम्स थाना क्षेत्र की इस घटना में मुकदमा दर्ज कर जेसीबी को जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब तक जेसीबी चालक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
यह भी पढ़ें: हमीरपुर में महिलाकर्मी ने बिजली विभाग के एक्सईएन को जड़े पांच थप्पड़, लगाए अश्लील बातों का आरोप
-भारत एक्सप्रेस
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…
Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…
दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…
Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…
हमीरपुर के बिजली विभाग कार्यालय में महिला कर्मचारी ने छेड़खानी और अश्लील टिप्पणियों का आरोप…