Greater Noida Accident
Greater Noida Factory Fire: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी में लगी आग पर काबू पाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मियों पर अचानक फैक्ट्री की एक दीवार और भारी लोहे का बीम गिर पड़ा. इस हादसे में दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया.
जानकारी के मुताबिक, ILGIM नाम की कंपनी में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली. यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम करती है. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल विभाग की टीम ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया ताकि आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों तक न फैल सके और किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके.
इसी दौरान अचानक फैक्ट्री की एक साइड की दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार के साथ वहां मौजूद भारी लोहे का बीम भी नीचे आ गया, जिसकी चपेट में फायर सर्विस के पांच कर्मचारी आ गए. हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और बचाव दल ने तुरंत मलबा हटाकर सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और अमित कुमार का इलाज जारी है. अधिकारियों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: मायावती का बड़ा एक्शन! समधी को किया BSP से बाहर, आकाश आनंद के रोल पर दिया संदेश
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पूरे परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती तौर पर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दीवार गिरने की वजह क्या थी और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन सही तरीके से किया गया था या नहीं.
यह हादसा एक बार फिर उन दमकलकर्मियों की बहादुरी और जोखिम भरी जिम्मेदारी को सामने लाता है, जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…
एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…
Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…
Adani Power: अडानी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…
Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…