उत्तर प्रदेश

जालौन में गुटखा अटैक से युवक की मौत! पोस्टमार्टम से कतरा रहे परिजन; क्यों उठ रहे सवाल?

Jalaun Kadaura Gutkha Attack: जालौन/देवांशु: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक बेहद हैरान करने वाली और दुखद खबर सामने आ रही है. जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घर पर मौजूद 40 वर्षीय जितेंद्र अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कदौरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत की आशंका (suspicious death In Jalaun)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जितेंद्र (40) अपने घर पर मौजूद थे. परिजनों के मुताबिक, घटना के वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पल में वह बेहोश हो गए. आशंका जताई जा रही है कि उन्हें अचानक कोई गंभीर दौरा या हार्ट अटैक (Heart Attack) पड़ा, जिससे उनकी यह स्थिति हुई. इस अचानक हुई घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पोस्टमार्टम को लेकर असमंजस

घटना की सूचना मिलते ही कदौरा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की, हालांकि शुरुआती दौर में परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो रहे थे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

परिवार का सामाजिक दायरा (Jalaun Kadaura Gutkha Death)

मृतक जितेंद्र अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं. उनका 15 वर्षीय बेटा ऋषि पुखरायां में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा है, जबकि 12 साल की बेटी रौनक उनके साथ है. अचानक उपजे इस पारिवारिक संकट ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.


उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.


lottery sambad, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, himalayas, santy sharma iphone duo, viral videos, hang seng index, class 10th e 2027 date 

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

15 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

1 hour ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

2 hours ago