उत्तर प्रदेश

‘आप भविष्य में प्रधानमंत्री बनें…’, जेवर से पहली फ्लाइट पकड़कर लखनऊ पहुंची किसान की बेटी, सीएम योगी के सामने बोल दी इतनी बड़ी बात

Yogi for PM: उत्तर प्रदेश के बदलते बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है, लेकिन इस विकास के जश्न के बीच लखनऊ से एक ऐसा सनसनीखेज और भारी राजनीतिक संदेश देने वाला वीडियो सामने आया है जिसने पूरे देश के सियासी गलियारों में महा-हलचल मचा दी है. जेवर (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) से पहली कमर्शियल फ्लाइट उड़कर जैसे ही लखनऊ पहुंची, वहां आए किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

इस दौरान जेवर के ही एक किसान की बेटी डॉ. हीरा राशिद ने सीएम योगी का आभार जताते हुए सरेआम कैमरे के सामने एक ऐसी बड़ी ख्वाहिश जता दी, जिसे सुनकर वहां मौजूद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत सभी दिग्गज हैरान रह गए. डॉ. हीरा ने सीधे योगी से कहा कि आप भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बनें!

मुस्लिम बेटी की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी(Yogi Adityanath PM Remark)

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान महिला डॉक्टर हीरा राशिद बेहद भावुक नजर आईं. उन्होंने सीएम योगी को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी सच्चाई बताते हुए कहा कि पहले उनके इलाके (जेवर) में विकास का नामोनिशान नहीं था और संसाधन बेहद सीमित थे. लेकिन उन्होंने साल 2021 में बिना किसी कोचिंग के अपने दम पर देश की सबसे कठिन नीट (NEET) परीक्षा को क्रैक किया था.

हीरा राशिद ने बताया कि जब जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए उनके परिवार की जमीन गई, तो उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जो मुआवजा मिला, उसी पैसे की बदौलत वह अपनी महंगी एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई पूरी कर पाईं और आज एक कामयाब डॉक्टर बन सकी हैं.

जेवर से पहली फ्लाइट में आए 172 किसान

गौरतलब है कि जेवर एयरपोर्ट से आज सोमवार की सुबह करीब 9:55 बजे पहली ऐतिहासिक उड़ान ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंड किया. इस फ्लाइट की सबसे खास बात यह रही कि इसमें जेवर एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीनें हंसकर दान देने वाले 172 किसान सवार थे, जिनमें से अधिकांश ने अपनी जिंदगी में पहली बार हवाई यात्रा का रोमांच अनुभव किया था.

सीएम आवास पर जब इन किसानों का सम्मान हो रहा था, तभी डॉ. हीरा राशिद ने प्रदेश में चल रहे विकास मॉडल के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य के लिए उन्हें सीधे देश के सर्वोच्च पद (PM) पर देखने की अपनी दिली ख्वाहिश (Yogi Adityanath PM Remark) का इजहार कर दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह वायरल है.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट खत्म! अमेरिका और ईरान के बीच खत्म हुई दुश्मनी, ट्रंप बोले- ‘खोल दो होर्मुज, शुरू होने दो तेल की सप्लाई’

योगी का ‘एविएशन हब’ मॉडल हुआ सुपरहिट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप तैयार हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR और आसपास के राज्यों के लिए एक नया ग्लोबल एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब बन चुका है. इंडिगो (IndiGo) ने एलान किया है कि वह चरणबद्ध तरीके से जेवर को देश के 16 से अधिक प्रमुख शहरों से सीधे जोड़ेगी.

बता दें कि एक्सप्रेसवे, मेट्रो, डिफेंस कॉरिडोर और डेटा सेंटर्स की श्रृंखला में जेवर एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं बल्कि मुख्यमंत्री योगी के उस कड़क इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का जीता-जागता प्रतीक बन चुका है जिसने यूपी के किसानों की अगली पीढ़ी को सीधे ‘डॉक्टर’ और ‘हवाई मुसाफिर’ बना दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

10 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

10 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

53 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago