उत्तर प्रदेश

कासगंज की घोर अंधेरी रात…पुलिस के साथ सड़कों पर पैदल क्यों निकल पड़े CO?

Kasganj Police Midnight Patrol: जुम्मन कुरैशी/कासगंज: कासगंज जिले के गंजडुंडवारा में बीती रात का नजारा रोज से जुदा था. सड़कों पर पसरे सन्नाटे के बीच अचानक पुलिस के बूटों की धमक और सायरन की गूंज ने बता दिया कि कानून के रखवाले जाग रहे हैं. सीओ (CO) पटियाली संदीप वर्मा अपने लाव-लश्कर के साथ अचानक सड़कों पर उतर आए. उद्देश्य साफ था. अपराधियों में खौफ पैदा करना और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास जगाना.

खाकी की धमक, चप्पे-चप्पे पर नजर

सीओ संदीप वर्मा (Kasganj CO Sandeep Verma) और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों से लेकर तंग गलियों और बाजारों तक पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की. पुलिस के इस औचक निरीक्षण को देखकर अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया. पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि रात के अंधेरे का फायदा उठाने वालों पर उनकी पैनी नजर है.

फर्राटा भरने वालों की आई शामत (Traffic Challan In Kasganj)

गश्त के दौरान पुलिस का एक्शन मोड भी देखने को मिला. सड़कों पर बेवजह घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की मौके पर ही तलाशी ली गई. इसके अलावा, यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर भी पुलिस का डंडा चला. तीन सवारी बैठाकर फर्राटा भरने वाली बाइकों और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को रोककर उनके चालान काटे गए. पुलिस ने हुड़दंगियों को सख्त हिदायत दी कि सड़कों को रेसिंग ट्रैक न समझें.

ये भी पढ़ें: भारत बनेगा विश्वगुरु! क्या है असदुद्दीन ओवैसी का ‘ऑपरेशन इंसाफ’? पीएम मोदी को दिया प्रपोजल

‘माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं’

सीओ संदीप वर्मा ने पैदल गश्त के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी नगर का माहौल बिगाड़ने या शांति भंग करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने साफ किया कि बाइकर्स गैंग और शरारती तत्व पुलिस के रडार पर हैं और कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

छावनी में तब्दील जंतर-मंतर, 35 हजार जवान तैनात, प्रदर्शन से पहले जनपथ पर हुड़दंगियों की गिरफ्तारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…

12 minutes ago

Sarvpitr Amavasya: एक जिद ने कैसे बदल दिया पितृ लोक का नियम? जानिए अच्छोदा की कहानी

सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…

25 minutes ago