Kasganj School Negligence:
Kasganj School Negligence: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. सहावर विकासखंड के ग्राम खितौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के बाद एक 8 वर्षीय छात्रा कई घंटों तक स्कूल के कमरे में बंद रही. मासूम डर के मारे लगातार रोती रही, जबकि स्कूल का स्टाफ उसे कमरे में छोड़कर चला गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है.
जानकारी के अनुसार, खितौली प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 3 की छात्रा छुट्टी के समय किसी कारणवश स्कूल के कमरे में ही रह गई. आरोप है कि स्कूल के शिक्षकों ने कमरों की जांच किए बिना ताला लगा दिया और विद्यालय से चले गए. इसके बाद बच्ची कई घंटे तक बंद कमरे में फंसी रही और मदद के लिए रोती-बिलखती रही.
जब छुट्टी के काफी देर बाद भी बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह स्कूल के कमरे में बंद है. सूचना मिलते ही परिजनों ने गांव के ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी दी. ग्राम प्रधान ने स्कूल के शिक्षक से संपर्क किया, जिसके बाद स्कूल का ताला खुलवाकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची बंद कमरे के अंदर रोती हुई दिखाई दे रही है. इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार का खेल! पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, 5 लोग हिरासत में
पीड़ित बच्ची के परिवार ने सहावर कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, परिजनों का कहना है कि इतनी बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य बच्चे के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो.
भारत एक्सप्रेस
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…
भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…