उत्तर प्रदेश

लाखों फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की पत्‍नी की घर में कैसे हुई मौत? लखनऊ पुलिस ने इसे पकड़ा

Social Media Influencer wife Death:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की पत्नी का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कार की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

लाखों फॉलोअर्स, लेकिन दहेज की मांग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कानपुर के रहने वाले सुनील कुमार वर्मा ने अपनी भतीजी मानसी की शादी दिसंबर 2024 में लखनऊ के रहने वाले सागर राजपूत से की थी. सागर राजपूत खुद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और इंस्टाग्राम पर उसके करीब 7.93 लाख फॉलोअर्स हैं. मृतका मानसी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी. मायके वालों का कहना है कि उन्होंने शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से लगभग 7 लाख रुपये कैश और तमाम घरेलू सामान दिया था. इसके बावजूद, शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने के ताने देने लगे थे.

कार न मिलने पर टॉर्चर करने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि पति सागर, ससुर और ननद लगातार अतिरिक्त दहेज के रूप में एक कार की मांग कर रहे थे. मांग पूरी न होने पर मानसी को शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जाता था. मानसी ने कई बार फोन पर रोते हुए अपने परिवार को इस प्रताड़ना के बारे में बताया था. मायके वालों ने कई बार लखनऊ आकर बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला.

यह भी पढ़ें: घर में लाएं खुशहाली: वास्तु के अनुसार इस दिशा में लगाएं कमल के फूल की तस्वीर, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

शनिवार को मायके पक्ष को रिश्तेदारों के माध्यम से सूचना मिली कि मानसी ने फांसी लगा ली है. जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया. उनका आरोप है कि कार की डिमांड पूरी न होने पर ससुराल वालों ने पहले मानसी की हत्या की और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago